गैरसैंण। प्रधान संगठन का धरना प्रदर्शन, तालाबंदी कार्यक्रम 13वें दिन भी जारी रहा। दो सूत्रीय मांगों को लेकर मेहलचौरी न्याय
पंचायत प्रधान संगठन के समस्त प्रधानों ने खंड विकास कार्यालय में धरना प्रदर्शन दिया और सांकेतिक तालाबंदी की।
प्रधानों ने कहा कि जब तक मनरेगा के तहत प्रत्येक जॉब कार्ड पद 200 दिनों का रोजगार निर्धारित नहीं किया जाता और जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना से ठेकेदारी प्रथा समाप्त नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान प्रदेश संगठन के सचिव गोबर्धन प्रसाद बर्मोला, रेवती देवी, मंजू देवी, सीता देवी, बलवीर मेहरा, कमला देवी, धीरेंद्र सिंह, शिशुपाल, दीपा देवी, लीलाधर जोशी, प्रेमबल्लभ, पुष्पा दवी चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।












