• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

प्रदेश में अब तक 40 लाख के करीब पहुंची सैंपलिंग

07/05/21
in उत्तराखंड, देहरादून, हेल्थ
Reading Time: 1min read
106
SHARES
133
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड में कोविड सम्बंधी राज्य सरकार की व्यवस्थाओं के बारे में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश में कोविड-19 को लेकर लगातार सैंपलिंग की जा रही है। अब तक प्रदेश में 40 लाख के करीब सैंपलिंग की जा चुकी है, प्रदेश में कुल दो लाख के क़रीब कोविड मरीज़ हैं जिनमें से डेढ़ लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, बीते 24 घंटे में लगभग 4500 के करीब मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
सचिव अमित नेगी ने बताया कि प्रदेश में टेसिं्टग रेट प्रति मिलियन और राज्यों की तुलना में अधिक है। पूरे प्रदेश में 17 लाख लोगों को वैक्सीनेशन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि पाँच लाख प्रदेशवासियों को दूसरी डोज़ भी लग चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्चुअल ओपीडी और ई-संजीवनी पोर्टल लगातार दूरस्थ इलाकों तक अपनी सेवा दे रहा है, शुरुआती दौर में रोज़ाना करीब 200 मरीजों को ईसंजीवनी के जरिए निशुल्क परामर्श दिया जा रहा था जबकि वर्तमान में एक हजार से अधिक प्रदेशवासियों को घर बैठे निशुल्क परामर्श दिया जा रहा है।
सचिव अमित नेगी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा होम आइसोलेशन के लिए सचिव दिलीप जावलकर को तैनात किया गया है इसके अलावा सचिव श्रीमती सौजन्या को कोविड किट वितरण के लिए जिम्मेदारी दी गई है। सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 18 से 45 वर्ष के बीच के युवाओं के लिए वैक्सीनेशन हेतु पहले ही 100 करोड़ का बजट जारी किया गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीन पहुंच जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है।
भारत सरकार ने राज्य सरकार के लिए 60 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की अतिरिक्त आपूर्ति हेतु अनुमति प्रदान कर दी है जिसके बाद अब प्रदेश में 183 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई मिलती रहेगी। नरेंद्र नगर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है, जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा और चमोली में अगले कुछ दिनों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा अन्य जिलों में ऑक्सीजन प्लांट की डिमांड भेजी गई है जिसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
सचिव अमित नेगी ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में 40 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड स्थापित किए गए हैं साथ ही कोरोनेशन अस्पताल में भी बेड की संख्या बढ़ाई गई है। बीते 1 सप्ताह में राज्य सरकार द्वारा 500 सिलेंडर विभिन्न प्रयासों से लाए गए हैं जबकि कुछ दिनों में 500 और सिलेंडर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सीएसआर के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जा रही है। सभी प्राइवेट अस्पतालों को रेमिडिसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन के ऑडिट के लिए निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावा अस्पतालों के बेड एलोकेशन और ओवरचार्जिंग को लेकर भी सख्त हिदायत सरकार की तरफ से दी गई है। प्राइवेट अस्पतालों को यह भी निर्देशित किया गया है कि मरीज को बेहतर इलाज के साथ ही पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए।
दवाओं की कालाबाजारी को लेकर आईजी श्री अमित सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि उधम सिंह नगर जिले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिनमें एक ओवर चार्जिंग को लेकर है और दूसरे मामला ऑक्सीमीटर को महंगे दाम में बेचने संबंधित है। इसके अलावा देहरादून में भी बिना बिल के ऑक्सीमीटर बेचने के मामले में कारवाई की गई है।

Share42SendTweet27
Previous Post

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी का कोरोना से निधन

Next Post

उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9642 संक्रमित

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026
84
उत्तराखंड

पहाड़ी मूली, रंग-रूप स्वाद तीनों में अलग, पत्ते से लेकर जड़ तक सब उपयोगी

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

नंदा देवी देश ही नहीं विदेशी सैलानियों की आस्था का भी केंद्र है

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

डोडीताल में विराजे हैं ‘डोडीराजा यहीं मां पार्वती ने दिया था भगवान गणेश को जन्म

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड

September 22, 2026
7
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

September 22, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67742 shares
    Share 27097 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026

पहाड़ी मूली, रंग-रूप स्वाद तीनों में अलग, पत्ते से लेकर जड़ तक सब उपयोगी

September 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.