• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

अपर निदेशक शिक्षा ने किया कई विद्यालयों का निरीक्षण

25/09/21
in उत्तराखंड, टिहरी
Reading Time: 1min read
214
SHARES
268
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

टिहरी। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने कहा है कि शिक्षा एवं कैरियर की कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थी संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। बेहतर शिक्षक वही है बच्चों में मानवीय मूल्यों की समझ पैदा करे। उन्होंने जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार सहित कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में उपलब्ध भौतिक संसाधनों का विद्यार्थियों के लिए समुचित ढंग से उपयोग करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों का खूब मनोबल भी बढ़ाया।

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज अंजनीसैंण, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार सहित कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, अभिलेखों का रखरखाव, छात्र नामांकन व दैनिक उपस्थिति सहित शैक्षिक प्रगति का जायजा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार के कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से विभिन्न प्रकरणों पर जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों के प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में उन्होंने विद्यालय परिसर व निर्माणाधीन कक्षा कक्षों और शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष व पुस्तकालय आदि का निरीक्षण करते हुए प्रधानाचार्य को विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधनों का छात्र हित में समुचित उपयोग करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अनेक विद्यालयों में पर्याप्त सामग्री होने के बावजूद भी उसका विद्यार्थियों को लाभ नहीं मिल पाता, ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर प्रधानाचार्य और संबंधित शिक्षकों के प्रति जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों और प्रधानाचार्य की बैठक लेकर प्रत्येक विषयाध्यापक के साथ विषयगत शैक्षिक प्रगति पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को अपने शैक्षिक कार्य को रोचक बनाने के लिए अनेक सुझाव भी दिए। उन्होंने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान भूगोल, गणित और जीव विज्ञान आदि विषय से संबंधित प्रयोगशालाओं में उपलब्ध सामग्री का छात्रों को प्राथमिकता के साथ उपयोग करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष अनुदान मद से पर्याप्त समग्र क्रय की जा रही हैं, किंतु कुछ विद्यालयों में छात्रों के लिए उपयुक्त सामान का शिक्षक उपयोग करवाने में उदासीनता बरतते हैं। ऐसे शिक्षकों के प्रति शीघ्र जवाबदेही निर्धारित की जाय। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज के रूप में विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाए।

अपर निदेशक एमएस बिष्ट ने कहा है कि मौजूदा दौर में बच्चे अभिभावकों की अत्यधिक आकांक्षाओं के कारण शैक्षिक और कैरियर संबंधी प्रतिस्पर्धा के दबाव में हैंए जिस कारण वे संस्कारो से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे शिक्षक वही साबित हो सकते हैं जो विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ.साथ उनके अंदर मानवीय मूल्यों का विकास भी कर सके और उन्हें एक संवेदनशील इंसान बना सकें। उन्होंने कहा कि शैक्षिक योग्यता हासिल कर सफल होना एक अलग बात है जबकि शिक्षित होने के साथ एक बेहतर इंसान बनना अलग बात है। उन्होंने विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यों की जानकारी लेते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ कपिल देव सेमवाल को निर्देशित किया कि एनएसएस इकाई के बच्चों को समाज में नशा मुक्ति के लिए विशेष रूप से प्रेरित करें।

इस दौरान उन्होंने बेहतरीन कार्य करने वाले अनेक शिक्षकों के उदाहरण भी दिए। उन्होंने विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा संपादित वेबपेज हिमवंत के लिए उनकी सराहना करते हुए अन्य सभी विषयाध्यापकों को हिमवंत पर अपनी रचनात्मक गतिविधियां व शैक्षिक सामग्री अपलोड करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने व्यायाम शिक्षक दिनेश रावत की शैक्षणिक उपलब्धियों की भी सराहना की है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल को टीम लीडर के रूप में बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बैठक में प्रवक्ता चंदन सिंह असवाल, संजीव नेगी, सुशील डोभाल, जेएस कौशल, डॉ कपिलदेव उनियाल, भगवान सिंह नेगी, डॉ कपिलदेव सेमवाल, योगेश सकलानी, सहायक अध्यापक एलटी पंकज डंगवाल, शीशराम पालीवाल, अमरजीत, अरविन्द उनाल, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मी तनवर, प्रीति थपलियाल आदि मौजूद थे।

अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने टिहरी के इन विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण। विद्यालय में उपलव्ध सामग्री का छात्रों को समुचित उपयोग करवाने के दिये निर्देश।

Share86SendTweet54
Previous Post

राजकीय इंटर कॉलेज डाबरी में एनएसएस स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Next Post

केन्द्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Related Posts

उत्तराखंड

छात्रसंघ चुनाव: डोईवाला महाविद्यालय में छह पदों के लिए 19 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

September 24, 2026
2
उत्तराखंड

चारधाम के पर्यावरण पर गंभीर दबाव बढ़ गया

September 24, 2026
3
उत्तरकाशी

बाहर होंगे चीन सीमा से सटे नेलांग व जादूंग गांव

September 24, 2026
4
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

September 24, 2026
2
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण

September 24, 2026
2
उत्तराखंड

लद्दाख की तीन ऊंची चोटियों पर फहराया परचम

September 24, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67747 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

छात्रसंघ चुनाव: डोईवाला महाविद्यालय में छह पदों के लिए 19 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

September 24, 2026

चारधाम के पर्यावरण पर गंभीर दबाव बढ़ गया

September 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.