फोटो- आल वैदर रोड निर्माण की मांग को लेकर धरना 90वें दिवस भी जारी रहा।
प्रकाश कपरूवाण
जोशीमठ। आल वैदर रोड को लेकर चल रहे आंदेालन को तीन महीने पूरे हुए। तीन महीनो तक अनवरत धरना/प्रदर्शन जारी रहा।
चारधाम सडक परियोजना के तहत निर्माणाधीन आल वैदर रोड का निर्माण सीमांत धािर्मक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ से होते हुए पूर्ववत बनाने की मांग को लेकर सीमांतवासियों का आंदोलन को तीन महीने पूरे हो गए है। तीन महीनो से प्रतिदिन जुलूस/प्रदर्शन व धरना अनवरत जारी रहा। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद आॅल वैदर रोड को जोशीमठ से होते हुए निर्मित करने को लेकर कोई सकारात्मक पहल नही हो सकी है। कडाके की ठंड वारीश व हिमपात के साथ शादी-विवाह के सीजन मे आंदोलन जारी रखा गया । और लोग दूर-दूर से आकर धरना स्थल पर पंहुचकर धरना देते रहे।
आंदोलन के 90वंें दिवस नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत , पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ,पालिका सभासद प्रदीप भटट, कांगे्रस नेता विक्रम भुज्वांण , भगवती प्रसाद कपरूवाण , थैंग के पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिह पंवार, रघुनाथ सिह भंडारी, ओमप्रकाश डोभाल, सुखदेव विष्ट, संतोष पवांर, एडवोकेट अरूण कुमार साह, मालती मावडी, ममता सिह, अतुल सती , माधव प्रसाद डिमरी,एडवोकेट पूरण विलंगवाल, सभासद समीर डिमरी, पूर्व प्रधान मातबर सिंह, व दीपचद्र शर्मा सहित अनेक लोग धरने पर बैठे। इस बीच जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति को विस्तार करते हुए मीना डिमरी, देवेश्वरी साह व देवेश्वरी कपरूवाण को उपाध्यक्ष, ललिता देवी को प्रचार मंत्री ,मालती मावडी को सह प्रचार मंत्री व ममता सिंह को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई।












