फोटो- आल वैदर रोड निर्माण की मांग को धरना 91वें दिन भी जारी रहा ।
प्रकाश कपरूवाण
जोशीमठ। आल वैदर रोड को लेकर आंदोलन जारी। धरना 91वें दिवस मे प्रवेश हुआ। सरकारो के स्तर से कोई सकारात्मक कार्यवाही न होने से आंदेालनकारियों में आक्रोष।
चारधाम आॅल वैदर रोड का निर्माण पूर्ववत सींमांत धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ से ही होते हुए बनाने की मांग को लेकर सीमांतवासियों का आंदोलन लगातार जारी है। तीन महीने पूरे होने के बाद भी सरकारो की ओर से आॅल वैदर रोड का निर्माण आद्य जगदगुरू शंकराचार्य की तपस्थली ज्योर्तिमठ-जोशीमठ से ही हो इस दिशा मे कोई सकारात्मक पहल तक नही की गई। बीती दो सितबंर से शुरू हुआ आंदोलन वर्षात, हिमपात व कडाके की ठंड मे भी जारी रहा। प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना/प्रदर्शन का क्रम एक दिन भी नही टूटा। वावजूद कोई कार्यवाही न होने से आंदेालन कर रहे सीमांतवासियों मे मायूसी के साथ आक्रोष भी पनप रहा है।
आंदोलन के 91वें दिन पूर्व ईओ बीपी कपरूवाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ,पालिका सभासद गौरव नंबूरी, मालती मावडी, नितिन कुमार,कांति प्रसाद डिमरी, सचिन कुमार,कमला, सुनीता, सोनू व एडवोकेट एलएन डिमरी सहित अनेक लेाग धरने पर बैठे।












