• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

आजादी का अमृत महोत्सवः स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने किया परीक्षण

21/04/22
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
154
SHARES
193
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट।
कोटद्वार। विधानसभा कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत मॉडर्न मोंटसरी स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान 350 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में लगे परीक्षण स्टालों का निरीक्षण किया एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे लोगों की कुशलक्षेम भी पूछी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां भी वितरित की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों का डिजिटल हेल्थ कार्ड एवं लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

साथ ही विकलांग प्रमाण पत्र भी विभाग द्वारा दिए गए। इसके अलावा मरीजों को परिवार नियोजन की जानकारी, शुगर, बीपी की जांच एनसीडी से महिलाओं में विभिन्न प्रकार के होने वाले कैंसर की जांच की गई। सभी मरीजों को उचित परामर्श और बीमारी के अनुसार निशुल्क दवाइयां वितरित की गई है। शिविर में एनसीडी.एण्ड टीबी स्क्रिनिंग, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परिवार कल्याण परामर्श, टीकाकरण, नेत्र परीक्षण, डेंटल चेकअप, ब्लड जांच, ड्रग डिस्ट्रिब्यूशन काउंटर, स्किन संबंधी बीमारी, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य संबंधी आईईसी, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए गये थे। शिविर में नेत्र, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, नाक.कान.गला, दंत रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, गला रोग, सामान्य रोग आदि के इलाज के लिये विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित थे। इस दौरान होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक डॉक्टर भी मौजूद थे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आमजन निरोगी रहे और उन्हें सुविधायुक्त उपचार की व्यवस्था सुगम होए इसके लिए सरकार ने स्वास्थ्य शिविर शुरू किए है। लोगों को इन शिविरों में हिस्सा लेकर इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और समाज के हर तबके को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इसी कड़ी में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें समय.समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करना चाहिए जिससे भविष्य में किसी विकट बीमारी से ग्रसित होने का संकट ना रहे। उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान में अपने खान.पान एवं जीवन शैली में बदलाव कर फिट रहने की आवश्यकता है जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सके। विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे डॉक्टरों की टीम का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दुगड्डा डॉ मनोज कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ हरेंद्र कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ अभिषेक जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश, जनरल फिजीशियन डॉ सारंग राकेश, गला रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ साक्षी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ खुशबू खत्री, श्रुति नेगी, डॉ अजय सिंह नेगी आयुर्वेदिक यूनानी सेवा पौड़ी, फार्म अनिल कण्डाली, मुकेश रावत, सतीश कोहली आयुष विभाग पौड़ी, डॉ मधुसूदन वर्मा होमोपैथिक चिकित्साधिकारी कोटद्वार, फार्मा विकास चंद, सुषमा रावत, होशियार सिंह, ब्लॉक लेखा अधिकारी सोहन सिंह, अनिल बहुगुणा, कुलदीप अग्रवाल, रानी नेगी, संगीता सुंदरियाल, शशिबाला केष्टवाल, पूनम खंतवाल, हरि सिंह पुण्डीर, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश कुमार, आशा कार्यकत्रियों सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Share62SendTweet39
Previous Post

मुख्यमंत्री से मिलकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता के सुझाव रखे

Next Post

थराली स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

Related Posts

उत्तराखंड

श्रीलंका के सिविल सर्वेंट्स ने एसडीआरएफ मुख्यालय में किया अध्ययन भ्रमण

May 4, 2026
4
उत्तराखंड

डोईवाला: घीसरपड़ी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के लिए सिंचाई नहर को किया ध्वस्त

May 4, 2026
18
उत्तराखंड

पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने पर देवाल के भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया

May 4, 2026
4
उत्तराखंड

प्रसून जोशी प्रसार भारती के अध्यक्ष नियुक्त

May 4, 2026
6
उत्तराखंड

लाखों रुपयों किलो में बिकने वाले कीड़ा जड़ी यारसा गंबू

May 4, 2026
7
उत्तराखंड

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

May 4, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67682 shares
    Share 27073 Tweet 16921
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45776 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38051 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37442 shares
    Share 14977 Tweet 9361
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

श्रीलंका के सिविल सर्वेंट्स ने एसडीआरएफ मुख्यालय में किया अध्ययन भ्रमण

May 4, 2026

डोईवाला: घीसरपड़ी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के लिए सिंचाई नहर को किया ध्वस्त

May 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.