• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

रामलीला: अठूरवाला में गूंजेगी रामकथा की गूंज, 24 से शुरू होगा मंचन

रामकथा का उद्देश्य केवल मंचन नहीं, बल्कि समाज में धर्म, नीति और संस्कारों की पुनर्स्थापना करना है

22/10/25
in उत्तराखंड, डोईवाला, देहरादून
Reading Time: 1min read
52
SHARES
65
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। अठूरवाला सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में क्षेत्र में पहली बार भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियाँ पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ चल रही हैं। रामलीला का मंचन 24 अक्टूबर से प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से मोलधार ग्राउंड, अठूरवाला में होगा। जबकि तीन नवंबर को श्रीराम राजतिलक समारोह के साथ इसका भव्य समापन किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल ने बताया कि यह अठूरवाला के इतिहास का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आरंभ है। वर्षों बाद क्षेत्रवासी एक ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव के साक्षी बनेंगे, जो मर्यादा, आदर्श और सत्य के संदेश को पुनर्जीवित करेगा। उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल रामकथा का मंचन नहीं, बल्कि समाज में धर्म, नीति और संस्कारों की पुनर्स्थापना करना है।

महासचिव करतार सिंह नेगी ने बताया कि रामलीला के सभी प्रबंध स्थानीय स्तर पर किए जा रहे हैं ताकि यह आयोजन लोक परंपरा और आस्था का संगम बन सके। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों में भारतीय मूल्यों के प्रति सम्मान जागृत करने का माध्यम है।

रामलीला की निर्देशक डॉ. ममता कुंवर ने बताया कि धार्मिक शुचिता को ध्यान में रखते हुए विशेष नियम बनाए गए हैं। 23 अक्टूबर को पडाल पूजन के उपरांत सभी कलाकारों एवं समिति सदस्यों द्वारा आगामी 11 दिनों तक तामसिक भोजन से परहेज किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को शराब सेवन की स्थिति में रामलीला परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक सांस्कृतिक मंचन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुष्ठान है, जिसमें मर्यादा और अनुशासन सर्वोपरि हैं। इस मौके पर सचिव यशवंत सिंह गुसाई, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष रणजीत गुसाई, सहसचिव सुमेर सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, विमल गोसाई, संजय डोभाल आदि रहे।
_____
11 दिवसीय रामलीला का दिवसवार कार्यक्रम

प्रथम दिन: श्रवण लीला, कैलाश लीला, श्रीरामजन्म
दूसरे दिन: ताड़का वध, मारीज-सुबाहू, सीता जन्म
तीसरे दिन: सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद
चौथे दिन: कैकई कोपभवन, राम वनवास, भरत-कैकई संवाद
पांचवें दिन: केवट लीला, राम-भरत मिलन
छठवें दिन: शूर्पणखा माया, खरदूषण वध, सीता हरण, जटायू वध
सातवें दिन: शबरी-मिलन, श्रीराम हनुमान मिलन, बाली वध
आठवें दिन: अशोक वाटिका, लंका दहन, राम सेतु निर्माण
नौवें दिन: अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी बूटी
दसवें दिन: मेघनाथ वध, कुम्भकरण वध, रावण वध
ग्यारहवें दिन: श्री राम राजतिलक, पुरस्कार वितरण
__________________________________________
*टिहरी विस्थापन के 40 वर्ष बाद अठूरवाला में गूंजेगी रामकथा*

अठूरवाला क्षेत्र में टिहरी विस्थापन के बाद पहली बार भव्य रामलीला आयोजित की जा रही है। समिति सदस्यों ने बताया कि वर्ष 1980 के टिहरी विस्थापन के बाद यह पहला अवसर है जब टिहरी की पारंपरिक रामलीला की तर्ज पर आयोजन हो रहा है। लगभग 40 वर्षों बाद क्षेत्र में पुनः वही सांस्कृतिक जीवंतता लौटने जा रही है। इस मंचन में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों के कलाकार भी भाग ले रहे हैं। युवाओं, महिलाओं और बच्चों में इस आयोजन को लेकर अपार उत्साह है। समिति के सदस्यों ने कहा कि आज जब आधुनिकता के दौर में परंपराएँ मद्धम पड़ रही हैं, यह रामलीला आने वाली पीढ़ियों को संस्कार और सत्य के मार्ग पर प्रेरित करेगी। हमारा उद्देश्य रामकथा के मूल स्वरूप को पुनः जीवंत करना है, जिसे आधुनिक प्रस्तुति ने कहीं न कहीं विकृत कर दिया था। आयोजन समिति ने बताया कि मंच सज्जा, वेशभूषा, संगीत और प्रकाश व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि दर्शक भक्ति और आस्था के वातावरण का सजीव अनुभव कर सकें। मंचन में स्थानीय कलाकारों के साथ अन्य क्षेत्रों से भी कलाकार भाग लेंगे।

Share21SendTweet13
Previous Post

पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ बंद होंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की

Related Posts

उत्तराखंड

स्वस्थ बचपन—स्वस्थ भारत’ अभियान चलाने की जरूरत : सुरक्षित दूध से वैज्ञानिक उत्तराखंड की ओर प्रतिबंध से आगे बढ़कर वैज्ञानिक दुग्ध सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता

August 9, 2026
17
उत्तराखंड

भारत विकास परिषद कोटद्वार द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओं के तहत आर्थिक रुप से कमजोर 25 छात्राओं की वार्षिक फीस की जमा

August 8, 2026
38
उत्तराखंड

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन

August 8, 2026
22
उत्तराखंड

ग्वालदम में जंगली जानवर का मांस बताक़र कुत्ते का मांस बेचने की एक अफवाह पूरे क्षेत्र में फैली

August 8, 2026
716
उत्तराखंड

डोईवाला: छात्र-छात्राओं को बांटी निःशुल्क नोटबुक

August 8, 2026
32
अल्मोड़ा

जनभावनाओं के अनुरूप उच्च न्यायालय और स्थायी राजधानी गैरसैंण में स्थापित की जाए: उपपा

August 8, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67718 shares
    Share 27087 Tweet 16930
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45787 shares
    Share 18315 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38074 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

स्वस्थ बचपन—स्वस्थ भारत’ अभियान चलाने की जरूरत : सुरक्षित दूध से वैज्ञानिक उत्तराखंड की ओर प्रतिबंध से आगे बढ़कर वैज्ञानिक दुग्ध सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता

August 9, 2026

भारत विकास परिषद कोटद्वार द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओं के तहत आर्थिक रुप से कमजोर 25 छात्राओं की वार्षिक फीस की जमा

August 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.