• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

दिसंबर महीना जाने को है और औली तो छोड़िये आसपास की चोटियों से भी बर्फ नदारत है

24/12/25
in उत्तराखंड, चमोली, जोशीमठ
Reading Time: 1min read
12
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

——————– प्रकाश कपरुवाण ।
औली-हिमालय।
बीते वर्षों तक बर्फ की सफेद चादर ओढ़े “औली” प्रकृति प्रेमी पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाती थी, लेकिन इस बार दिसंबर महीना जाने को है और औली तो छोड़िये आसपास की चोटियों से भी बर्फ नदारत है, इसे बदलते मौसम चक्र की मार समझे या प्रकृति की बेरुखी, पर अब तक औली ने न केवल प्रकृति प्रेमी पर्यटकों, स्कीइंग प्रेमियों को निराश किया है बल्कि पर्यटन व्यवसायियों को भी “घाम तापने” के लिए मजबूर कर रखा है।

हालाँकि ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटक औली, तुगासी, करछी व करछोँ पहुंचकर वहाँ से विभिन्न स्थानों के लिए ट्रैकिंग का लुफ्त अवश्य उठा रहे हैं, लेकिन औली के प्रति मन मे बर्फीली वादियों की जो कल्पना संजोये आ रहे उससे वे निराश तो हो ही रहे हैं।
विश्वविख्यात हिमक्रीड़ा केन्द्र औली यूँ ही विश्वविख्यात नहीं बन गया, औली मे विगत कुछ वर्षो तक समय पर बर्फबारी, बर्फबारी के साथ “औली महोत्सव” व स्कीइंग की प्रतिस्पर्धाएं, वर्ष 1986-87 से शुरू हुआ यह सिलसिला 2010 आते आते औली “सैफ गेम्स”के लिए तैयार हो गई और औली की स्कीइंग स्लोप दुनियाभर के स्कीयर्स की पहली पसंद बन गई, लेकिन इस बार अब तक बिना बर्फ के औली का स्कीइंग स्लोप रेगिस्तान की तरह दिख रहा है।
जोशीमठ भू धसाव आपदा 2023 से बंद पड़ी जोशीमठ -औली रोप वे को पुनः शुरू करने की दिशा मे तीन वर्ष बाद भी कोई सकारात्मक पहल नहीं हो सकी, गत वर्षो तक बर्फबारी समय पर नहीं होने के बावजूद भी रोप वे से औली की सैर करने के लिए पर्यटक उमड़ता था लेकिन इससे भी पर्यटकों को निराश ही होना पड़ रहा है।
औली जहाँ कुछ वर्षो पूर्व तक नवंबर के अंतिम सप्ताह से मार्च के पहले सप्ताह तक बर्फ दिखती थी इस बार अब तक रेगिस्तान की तरह नजर आ रही है, औली मे पर्यटन व्यवसाय के माध्यम से वर्षभर की आजीविका चलाने वाले पर्यटन व्यवसायी भी मौसम के इस बदलते रुख से हैरान व परेशान हैं, औली मे समय से बर्फबारी न होने मार न केवल औली बल्कि जोशीमठ सहित पूरे यात्रा मार्ग पर पड़ रही है,, हालांकि सरकार शीतकालीन यात्रा को लेकर सजग भी है और शीतकालीन पूजा स्थलों तक यात्री पहुँच भी रहे हैं लेकिन स्कीइंग व बर्फ देखने के शौकीन पर्यटकों की मुराद पूरी नहीं हो पा रही है।
बर्फ का दीदार करने के लिए पर्यटक औली भी पहुँच रहे हैं लेकिन औली मे बर्फ से लकदक रहने वाली खूबसूरत ढलानों मे धूल उड़ाते छोटे वाहन व घोड़े खच्चर यह सब देख बर्फ व स्कीइंग के लालायित पर्यटकों का निराश होना लाजमी ही है।
जोशीमठ जो भू धसाव आपदा के बाद उभरने की जी तोड़ कोशिश मे जुटा है उसे प्रकृति के प्रकोप का भी कोपभाजन होना पड़ रहा है, जोशीमठ को आपदा के दंश से उभारने के लिए समय समय पर अनेक आयोजन भी हुए ताकि देश दुनिया के लोगों तक जोशीमठ की जो तस्वीर भू धसाव आपदा के दौरान पहुंची उससे कुछ निजात मिल सके, लेकिन जब प्रकृति ही साथ नहीं दे रही तो इसमे कोई भी क्या कर सकता है।
अब मौसम के बदलते रुख को समझते हुए तथा बर्फबारी होने तक शीतकालीन पर्यटकों को लुभाने की योजनाओं पर मंथन करने की जरूरत है और जोशीमठ को ट्रैकिंग के आधार शिविर के रूप मे विकसित व प्रचारित करते हुए यहाँ से नीती, माणा, उर्गम व चिनाप घाटी के साथ ही औली, गौरसों, क्वाँरीपास, आदि खूबसूरत ट्रैकिंग स्थलों तक पर्यटकों को सैर कराने की योजना भी तैयार करनी होगी ताकि बर्फबारी के इंतजार किए बिना भी रोजगार के साधन जुटाये जा सके।
बहरहाल इस बार तो पर्यटन व्यवसायियों को बर्फबारी का ही इंतजार है और इसके लिए पर्यटन व्यवसायी मंदिरों की चौखट तक भी पहुँच रहे हैं, अब देखना होगा कि प्रकृति कब तक मेहरबान होती है, इस पर पर्यटन व्यवसायियों के साथ ही प्रकृति प्रेमी पर्यटकों एवं स्कीइंग के शौकीन पर्यटकों की नजरें टिकी हैं।

Share5SendTweet3
Previous Post

देहरादून में सहकारिता मेला 2025 का भव्य आयोजन, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Next Post

यूजेवीएन लिमिटेड मुख्यालय में पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Related Posts

उत्तराखंड

भाजपा भव्य होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब- विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण व सांसद अनिल बलूनी ने जनसम्पर्क कर दी रंगों भरी शुभकामनाएं

March 1, 2026
12
उत्तराखंड

समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड के  तत्वावधान में अटल उत्कृष्ट राइका कण्वघाटी में किशोर परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन

March 1, 2026
6
उत्तराखंड

सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

February 28, 2026
6
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड में नवनिर्मित ओपन जिम का किया लोकार्पण

February 28, 2026
11
उत्तराखंड

नई शिक्षा नीति पर आधारित पुस्तकों के बारे में जानकारी दी

February 28, 2026
12
उत्तराखंड

नागरिक शिक्षा केन्द्र के उद्घाटन के साथ बच्चों ने छोटे- छोटे विज्ञान प्रयोग कर मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

February 28, 2026
13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67657 shares
    Share 27063 Tweet 16914
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37323 shares
    Share 14929 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

भाजपा भव्य होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब- विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण व सांसद अनिल बलूनी ने जनसम्पर्क कर दी रंगों भरी शुभकामनाएं

March 1, 2026

समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड के  तत्वावधान में अटल उत्कृष्ट राइका कण्वघाटी में किशोर परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन

March 1, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.