• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली की खूबसूरत वादियों में विंटर कार्निवाल -2026 का शुभारंभ किया

13/02/26
in उत्तराखंड, चमोली, जोशीमठ
Reading Time: 1min read
30
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

—————– प्रकाश कपरुवाण।

औली-हिमालय।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को औली की खूबसूरत वादियों मे विंटर कार्निवाल -2026 का शुभारंभ करते हुए कहा कि आप सबके बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट संकल्प के परिणाम स्वरूप उत्तराखंड को विश्वस्तरीय शीतकालीन पर्यटन डिस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी है।

इस मौके पर सीमांतगाँव लाता के कालकारों ने पौणा नृत्य के साथ मुख्य अथिति श्री महाराज को कार्यक्रम मंच तक पहुँचाया, लाता के कलाकारों ने नंदा देवी नृत्य एवं राणी राधिका नृत्य का भी शानदार मंचन किया। उद्घाटन अवसर पर पांडवाज ग्रुप द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई।

श्री महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिक संभावनाओं का अद्वितीय संगम है। समुद्र तल से दो हजार पांच सौ से तीन हजार पचास मीटर की ऊँचाई पर स्थित औली, अपने विस्तृत प्राकृतिक ढलानों, ओक और देवदार के वनों तथा नंदा देवी, कामेट और माना जैसे हिमालयी शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारणं भारत का प्रमुख विंटर डेस्टिनेशन बन चुका है। यहाँ की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 13 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित इस विंटर कार्निवाल में अनेक गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोककलाओं की प्रस्तुतियाँ भी इस आयोजन को एक अद्वितीय उत्सव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, होमस्टे और स्थानीय उदयमों को बढ़ावा देगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा। हमारा उददेश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्क औली को एक स्थायी विंटर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित पहिचान मिलेगी।

उन्होने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार स्तंभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शीतकालीन पर्यटन को वर्षभर के पर्यटन चक्र में समाहित कर हम उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पहल वोकल फार लोकल और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को भी सशक्त करेगी।

पर्यटन मंत्री ने विंटर कार्निवाल के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि औली विंटर कार्निवाल- 2026 उत्तराखंड को वैश्विक मानचित्र पर सुदृढ़ पहचान दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है,उन्होंनेघोषणा करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन एवं साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने हेतु औली में विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है जिसे प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा,अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के साथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत हेलंग से उर्गम, रूद्रनाथ, मंडल होते हुए उखीमठ तक कुल 91 किमी, ट्रेल का आयोजन किया जाएगा।

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन की सफलता के पश्चात जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई को नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन किया जाना है जिसमें रिमखिम से नीति होकर मलारी तक कुल 75 किमी. अल्ट्रामैराथन एवं मलारी से नीति होकर मलारी तक कुल 42 किमी. मैराथन आयोजित होगी। उक्त कार्यक्रम में विदेशी प्रतिभागियों की उपर्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु भी प्रयास किए जा रहे है।

जून 2026 में भारतीय सेना के साथ मिलकर बद्रीनाथ एवं माणा में देवभूमि कल्वरल फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि 80 के दशक में कुमाऊँ से गढ़वाल के मध्य होने वाली प्रसिद्ध हिमालयन कार रैली का वर्ष 2026 में पुनः आयोजन प्रस्तावित है। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु गत माह एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है जिसे कैलेंडर इवेंट की तरह हर साल आयोजित किया जाएगा।

पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ और हेमकुण्ड रोपवे का निर्माण कार्य इस वर्ष से होना प्रस्तावित है। रोपवे के निर्माण इन दोनों धामों में आने वाले श्रद्वालुओं को सुविधा प्रदान होगी।

औली स्थित रोपवे की शीघ्र मरमत की जाएगी जिसके लिए तकनीकी टीम जोशीमठ पहुंच गई है।

कार्निवल के दौरान स्कीइंग, साहसिक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी ज्योतिर्मठ पौराणिक लाटा लोक सास्कृतिक दल मा नन्दा देवी डोली का मंचन भव्य रहा एव अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी को उचित सम्मान न मिलने एवं पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी साह का सम्बोधन न कराए जाने पर गहरी नाराजगी ब्यक्त की।

इस दौरान पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल,आईटीबीपी औली के आईजी आई एस रावत, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार,नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ देवेश्वरी,, ब्लाक प्रमुख अनूप नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी व विनोद कनवासी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सती, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप फर्शवांण,जिलाधिकारी गौरव कुमार ,एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार, कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा, महाप्रबंधक जीएमवीएन लक्ष्मीराज चौहान,क्षेत्रीय प्रबंधक विश्वनाथ वैजवाल, निदेशक वित्त रोमिल चौधरी, जीएमवीएन के मुख्य स्कीइंग प्रशिक्षक किशोर डिमरी,स्की एंड माउन्टनेरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट, सचिव एसोसिएशन राकेश रजन भिलगवाल, उपनिदेशक अमित लोहनी, जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, ब्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल, थल क्रीड़ा विशेषज्ञ शीतल, सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Share12SendTweet8
Previous Post

लोनिवि निर्माण खंड थराली के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों पांचवें दिन भी पूर्णतः कार्यबहिष्कार पर

Next Post

डाॅ भक्तदर्शन ने पहाड़ से निकलकर अपनी आभा से पूरे देश को प्रभावित किया

Related Posts

उत्तराखंड

महाअभियान हरेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ आरंभ होगा व्यापक पौधरोपण अभियान

July 4, 2026
5
उत्तराखंड

बालासौड़ में नए नलकूप का विधिवत उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुदृढ़ एवं बेहतर पेयजल व्यवस्था

July 4, 2026
5
उत्तराखंड

रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा प्रतिष्ठित चिकित्सक व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया गया सम्मानित

July 4, 2026
11
उत्तराखंड

दयारा बुग्याल में भूस्खलन ने बढ़ाई चिंताए

July 3, 2026
7
अल्मोड़ा

राधिका चाची का 85 की उम्र में निधन

July 3, 2026
8
उत्तराखंड

पिछले दो महीनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली सुर्खियों में

July 3, 2026
163

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67710 shares
    Share 27084 Tweet 16928
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45785 shares
    Share 18314 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38065 shares
    Share 15226 Tweet 9516
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37451 shares
    Share 14980 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

महाअभियान हरेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ आरंभ होगा व्यापक पौधरोपण अभियान

July 4, 2026

बालासौड़ में नए नलकूप का विधिवत उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुदृढ़ एवं बेहतर पेयजल व्यवस्था

July 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.