• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

औली विंटर कार्निवल व नेशनल विंटर गेम्स आयोजित होंगे

06/02/26
in उत्तराखंड, चमोली, देहरादून
Reading Time: 1min read
14
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
चमोली जिले के प्रसिद्ध स्की स्थल औली में इसका आयोजन होने जा रहा है।
मौसम की मेहरबानी रही तो उम्मीदों को भी पंख लगने लगे। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार उत्तराखंड के चमोली जिले के औली में प्रस्तावित नेशनल विंटर गेम्स की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही तैयारियों को फाइनल टच भी दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम व उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन के बीच सफल आयोजन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। आयोजन 13 से 15 फरवरी के बीच होंगे। इसके लिए देशभर से 12 फरवरी को टीमें औली पहुंचेंगी और 13 से 15 तक आयोजन होंगे और 16 फरवरी को टीमों की वापसी होगी।उत्तराखंड में इस बार बेहतर बर्फबारी होने के कारण करीब 4 वर्ष बाद ये विंटर गेम्स आयोजित हो रहे हैं। ये आयोजन न केवल उत्तराखंड के विंटर प्लेयर्स को एक मंच देगा। बल्कि, इस आयोजन से विंटर टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से इस नेशनल लेवल चैंपियनशिप में शिरकत करने की सहमति मिल चुकी है। इसके अलावा इसको लेकर इन्विटेशन भेजने का क्रम जारी है। वहीं, ट्रॉफी, मेडल्स भी बनकर तैयार हो चुके हैं। हालांकि, उनका कहना है कि इस आयोजन के लिए उनके पास काफी कम समय मिला। लेकिन, इसके बावजूद भी तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है।विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक औली के साथ ही उत्तरकाशी दयारा बुग्याल व मुनस्यारी में भी विंटर गेम्स की संभावनाएं बन रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग से लगातार संवाद जारी है। उम्मीद की आने वाले समय में इन दोनों स्थानों पर भी विंटर गेम्स की शुरुआत कर दी जाएगी। जबकि, दून जिले के चकराता स्थित मुंडाली में भी ऐसी ही संभावनाएं हैं। जिस पर सहमति बननी बाकी है। कारण, ये ऐसा स्थान है, जो नॉर्थ फेसिंग है और बर्फ काफी देर तक रहती है।उत्तराखंड के औली में स्कीइंग विंटर कार्निवल की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। सीएम के निर्देश पर आयोजन की तैयारियों को बेहतर किया जा रहा है। प्रदेश को विश्व स्तर पर प्रमुख शीतकालीन पर्यटन और विंटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘ औली स्कीइंग विंटर कार्निवल एवं राष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता-चैंपियनशिप 2026’ का आयोजन 13 से 16 फरवरी 2026 तक होगा। खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 का लोगो शीतकालीन खेलों की ऊर्जा, लचीलेपन और राष्ट्रीय भावना को दर्शाता है, और भारत के बढ़ते शीतकालीन खेल पारिस्थितिकी तंत्र के सितारों के रूप में एथलीटों का जश्न मनाता है खेलो इंडिया योजना के तहत, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया विंटर गेम्स जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं और प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने में बेहद सफल रही हैं। अब तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 9 संस्करण, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के 6 संस्करण, विंटर गेम्स के 5 संस्करण, खेलो इंडिया पैरा गेम्स के 2 संस्करण और खेलो इंडिया बीच गेम्स का 1 संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है।खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 का छठा संस्करण लेह और गुलमर्ग में आयोजित किया जा रहा है। विंटर गेम्स 2026 का पहला चरण, जिसमें दो आइस स्पोर्ट्स (आइस हॉकी और आइस स्केटिंग) शामिल हैं, 20 जनवरी 2026 से लेह में आयोजित किया जा रहा है। लेह, लद्दाख के लिए आयोजन स्थल एनडीएस स्टेडियम, गुफुक पॉन्ड और एलएसआरसी आर्मी रिंक हैं। विंटर गेम्स 2026 का दूसरा चरण, जिसमें चार स्नो स्पोर्ट्स (स्की माउंटेनियरिंग, अल्पाइन स्कीइंग, स्नोबोर्ड और नॉर्डिक स्कीइंग) शामिल हैं, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित किया जा रहा है। इसके आयोजन स्थल कांगदूरी फेज 1 और गोल्फ कोर्स क्लब हैं।इन खेलों में 700 से अधिक एथलीट, 141 सहायक कर्मचारी, 113 तकनीकी अधिकारी, 250 से अधिक स्वयंसेवक और खेल विशिष्ट स्वयंसेवक सहित 1200 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे और कुल 136 पदक दांव पर होंगे।उद्घाटन समारोह सहित खेलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स के कई प्लेटफार्मों पर किया जाएगा। सर्दियों में देश-विदेश के पर्यटक औली में शीतकालीन गतिविधियों का लुत्फ लेने आते हैं। पूर्व में यहां कई राष्ट्रीय स्तर के विंटर गेम्स हो चुके है लेकिन इस बार 38 वें राष्ट्रीय खेलों में भी शीतकालीन खेलों को शामिल किया जा रहा है। इसके तहत यहां स्नो बोर्ड, स्की माउंटेनियरिंग, अल्पाइन, नाडिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को मंच मिलने के साथ ही क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों द्वारा गढ़वाली और कुमाऊनी लोक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। 2,500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित औली में पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होचुकीहैं।लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं

Share6SendTweet4
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

Next Post

भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना की गई

Related Posts

उत्तराखंड

ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को करीब 38 घंटों के बाद यातायात के लिए खुला

August 8, 2026
2
उत्तराखंड

श्री नंदादेवी जात यात्रा को लेकर आयोजित 6 घंटे तक चली बैठक बिना निष्कर्ष के ही सम्पन्न हो गई

August 8, 2026
3
उत्तराखंड

एम्बुलेंस में गर्भवती महिला की मृत्यु के बाद आज तक भी जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई नही होने पर मृतका के पति ने बच्चों व परिजनों ने साथ मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में करीब तीन घंटों तक धरना दिया

August 8, 2026
1
उत्तराखंड

पिंडर घाटी की लाइफ लाइन मानी जाने वाली ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग नारायणबगड़ से आगे आमसोड में एक बड़ी चट्टान टूटने के कारण कई दिन से बंद

August 8, 2026
2
उत्तराखंड

तीन दिवसीय पॉलीहाउस प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न, वैज्ञानिक खेती अपनाने एवं क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस हेतु आवेदन का किया आह्वान

August 8, 2026
1
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

August 6, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67718 shares
    Share 27087 Tweet 16930
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45786 shares
    Share 18314 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38074 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को करीब 38 घंटों के बाद यातायात के लिए खुला

August 8, 2026

श्री नंदादेवी जात यात्रा को लेकर आयोजित 6 घंटे तक चली बैठक बिना निष्कर्ष के ही सम्पन्न हो गई

August 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.