हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकासखंड थराली के कुराड़ गांव में जंगली जानवरों के लिए निर्मित तार बाढ़ में एक भालू के फंस जाने के कारण ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जंगली भालू को निकाल कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात किसी समय एक भालू कुराड़ गांव के लुणगिल नाम तोक में खेतों में आने की फिराक में खेती की रक्षा के लिए लगाएं तारबाड़ में फस गया। और पूरी रात तारों से निकलने के प्रयास में जुटा तों रहा किन्तु उसमें वह सफल नही हो सका।
सुबह भालू की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण जब घटना स्थल पर पहुंचे तो जंगली भालू को लेकर वें भी भयभीत हो उठें। जानकारी मिलते ही भालू के तारों में फंसे होने की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों का मजमा लगने।भालू के तारों में फंसने की जानकारी बद्रीनाथ वनप्रभाग गोपेश्वर के मध्य पिंडर रेंज थराली को दी गई, जिस पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची टीम ने भालू का सुरक्षित रेस्क्यू करना आरंभ कर दिया।जाल एवं अन्य सामग्रियों की मदद से वन विभाग ने भालू का रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद भालू को तारों से बहार निकाल गया। थराली के वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि भालू भोजन की तलाश में जंगल से बाहर आया, इसी दौरान तारों में उलझ गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।














