• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

चिट्ठी पत्री सम्मान से नवाजे गए भीष्म कुकरेती

प्रीतम अपछ्याण के गढ़वाली उपन्यास यकुलांस का हुआ लोकार्पण

28/08/22
in उत्तराखंड, देहरादून, साहित्य
76
SHARES
95
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून। हिमालय लोक साहित्य एवं विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार, 28 अगस्त को चिट्ठी.पत्री संस्था के द्वारा सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम के साथ गढ़वाली कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

ओएनजीसी महिला पालिटेक्निक संस्थान के सभागार मे तीन चरणों मे आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम चिट्ठी.पत्री पत्रिका की सम्पूर्ण विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए प्रधान संपादक मदन मोहन डुकलाण ने स्थानीय भाषाओं के अस्तित्व पर संकट का जिक्र किया तथा समाज व सरकार के द्वारा इस दिशा मे विचार किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके बाद गढ़वाली साहित्य को इन्टरनेट पर उपलब्ध कराने वाले तथा सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय गढ़वाली लेखक भीष्म कुकरेती जी को चिट्ठी सम्मान .2022 से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य कारणों से समारोह में उपस्थित न होने के बावजूद उन्होंने फोन से जुड़कर अपना सम्बोधन किया तथा इस सम्मान को सम्पूर्ण गढ़वाली भाषा साहित्य का सम्मान बताया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में चिट्ठी.पत्री के वार्षिक अंक 2022 व डा प्रीतम अपछ्याण के गढ़वाली उपन्यास यकुलांस का लोकार्पण उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के कर कमलों से किया गया। चिट्ठी.पत्री के नये वार्षिक अंक पर बोलते हुए वरिष्ठ गढ़वाली कवि देवेंद्र प्रसाद जोशी ने कहा कि चिट्ठी.पत्री का यह अंक पठनीय भी है और संग्रहणीय भी, क्योंकि इसमें बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है जो शोध छात्रों व भाषा प्रेमियों के लिए बहुत संजो कर कर रखने योग्य है। इसके उपरांत श्वर्तमान में पत्रकारिता व चुनौतियां विषय पर प्रसिद्ध उदघोषक व पत्रकार गणेश खुगशाल गणी ने स्थानीय भाषा में पत्रकारिता के संदर्भ मे आ रही कठिनाइयों का उल्लेख किया तथा सरकार से इस ओर ध्यान दिये जाने की अपील की। चिट्ठी.पत्री के वार्षिक अंक के साथ लोकार्पित डा प्रीतम अपछ्याण के उपन्यास यकुलांस पर बोलते हुए युवा गढवाली कवि आशीष सुन्दरियाल ने कहा कि यकुलांस गढ़वाली उपन्यास के विकास क्रम में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब गढ़वाली उपन्यास सामाजिक विद्रूपताओं के साथ मनुष्य के मनोभावों व मनोविकारों पर केन्द्रित होकर भी लिखे जाने लगा है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी कवीन्द्र इष्टवाल ने गढ़वाली साहित्य संरक्षण के लिए विशेष योजना बनाये जाने की आवश्यकता बतायी। विशिष्ट अतिथि हर्षमणी व्यास ने समाज को अपनी मातृभाषा के लिए काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि नयी पीढ़ी अपनी मातृभाषा में लेखन की ओर प्रवृत हो रही है।

युवाओं को अपनी मातृभाषा में लेखन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम के अन्तिम चरण कवि सम्मेलन में गढ़गौरव नरेंद्र सिंह नेगी की उपस्थिति में युवा रचनाकारों को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया। गढ़वाली की वरिष्ठ कवियत्री बीना बेंजवाल के संचालन में आयोजित इस कवि सम्मेलन में सर्वप्रथम युवा कवियत्री आकृति मुण्डेपी ने अपनी दो रचनाओं. सुबेरौ सुपन्या अर स्मार्ट फोन में आज के तकनीकी विकास के दुष्परिणाम की ओर संकेत किया। इसके बाद युवा कवि दिवाकर बुडा़कोटी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पहाड़ की पीड़ा को बयां किया। नेहा सिलवाल की कविताएँ स्त्री.विमर्श पर केन्द्रित थी। वहीं डा कान्ता घिल्डियाल ने अपनी कविता में पहाड़ की नारी की पीड़ा को उकेरने का प्रयास किया। युवा गीतकार अखिलेश अंथवाल ने सुन्दर श्रंगारिक गीत प्रस्तुत किया। अनिल सिंह नेगी ने अपनी कविता के माध्यम से विकास के नाम पर हो रहे विनाश को इंगित करने की कोशिश की। कवि सम्मेलन का संचालन कर रही गढ़वाली की सुविख्यात वरिष्ठ कवियत्री बीना बेंजवाल ने पुरानी पहाड़ की जीवन शैली को अपनी रचना में पिरोया। गढ़वाली गीत.संगीत के सिरमौर लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी जी ने अपनी कविता बाटो का पाठ किया तथा अपना एक पुराना गीतण्ण्ण् स्वर्ग मा छौंण्ण्ण्ण्। सुनाकर श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर देहरादून के अनेक जाने माने साहित्यकार, पत्रकार, बुद्धिजीवी रंगकर्मी व भाषा प्रेमी उपस्थित रहे जिसमें कुलानन्द घनशाला, रामेन्द्र कोटनाला, दिनेश शास्त्री, ललित मोहन लखेड़ा, गोकुल पंवार, दीपक रावत, नीता कुकरेती, दीपू सकलानी, हरीश जुयाल कुटज, रमेश बडोला, यतीन्द्र गौड़, बीना कण्डारी आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश सुन्दरियाल व धर्मेन्द्र नेगी ने किया।

Share30SendTweet19
Previous Post

प्रदेश में छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराए जाएंः अभाविप

Next Post

देहरादून में भारी बरसात से घर ढहा, एक बच्चा और दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की सदियों पुरानी परंपरा भिटौली

March 6, 2026
7
उत्तराखंड

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

March 6, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड खटीमा थारू जनजाति की प्रसिद्ध गायिका रिकु राणा का सड़क हादसे में निधन

March 6, 2026
18
उत्तराखंड

लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर 18वें दिन भी धरना जारी

March 6, 2026
30
उत्तराखंड

भाजपा एवं कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू : भूपाल सिंह गुसांईं

March 6, 2026
12
उत्तराखंड

भारत संचार निगम लिमिटेड ने इन क्षेत्रों में पांच मोबाइल टावर स्थापित

March 6, 2026
12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की सदियों पुरानी परंपरा भिटौली

March 6, 2026

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

March 6, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.