• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

न्यू इंडिया के भविष्य का बजटः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत

01/02/19
in दुनिया
Reading Time: 1min read
97
SHARES
121
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया। इस पर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट के माध्यम से पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि वो न्यू इंडिया के भविष्य का बजट पेश करने के लिए मोदी सरकार को बधाई देते हैं।
अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने आम आदमी को आयकर में छूट बढ़ा दी है। इसके साथ ही किसानों, गरीबों और आम लोगों के लिए बजट कैसा रहा, इस पर सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को बधाई दी है। न्यू इंडिया के भविष्य का बजट पेश करने के लिए मोदी सरकार को बधाई देता हूं। किसानों, जवानों, मजदूरों, महिलाओं, आम आदमी और गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण के प्रयास इस बजट में किए गए हैं। यह सिर्फ अंतरिम बजट नहीं है, बल्कि देश की विकास यात्रा का माध्यम है।
ऐतिहासिक बजट में हर वर्ग की भागेदारीः डाॅ0 निशंक
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार डाॅ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने केन्द्रीय बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है और यह देश की प्रगति में असरकारक साबित होगा। डाॅ0 निशंक ने कहा कि बजट में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के उत्थान सहित सभी पहलुओं पर ध्यान रखा गया है और चुनावी वर्ष होने के बावजूद बजट को लोक-लुभावन से दूर रखा गया है। यह बजट अर्थव्यवस्था की चुनौतियों का वखूबी सामना कर सकता है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई की कमर तोड़ने में सफल साबित हुई है। पाँच लाख तक की आय पर टैक्स न लगने से कर दाताओं को खासी राहत मिलेगी, वहीं पाँच लाख तक की व्यक्तिगत आय कर मुक्त होगी। किसान के खाते में सीधा पैसा जाने से 12 करोड़ किसानों को सीधा लाभ होगा। श्रमिक की मौत पर 6 लाख रुपये तथा मजदूरों को गारेंटेड पेंशन योजना में सम्मिलित कर राहत भरा कदम है। मजदूरों को 60 वर्ष पूरे होते ही 3 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलने से उनकी आजीविका बेहतर होगी। मानव रहित रेलवे क्रासिंग खत्म करने, वल्र्ड क्लाॅस सुविधायुक्त हाई स्पीड ट्रेन, एक लाख डिजीटल गांव बनाने सहित कई योजनाओं पर कार्य होना है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, मजदूर सहित सभी वर्गों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने बजट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच बताया।

बजट को कांग्रेस ने बताया झूठ का पुलिंदा
देहरादून, आजखबर। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। संसद में बजट पेश होने के बाद प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से चुनावी बजट लेकर आई है। उन्होंने कहा कि लोकलुभावन बजट से बीजेपी को सत्ता नहीं मिलेगी सत्ता। उन्होंने बजट को झूठ को पुलिंदा करार दिया।
पूर्व उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे आर्थिक आपातकाल लाने वाला बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि नोट बंदी और जीएसटी लागू होने के बाद आशंका जताई जा रही थी कि देश आर्थिक आपातकाल की तरफ बढ़ रहा है। देश को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हो चुका है और इस बजट के बाद ऐसा लगने लगा है कि देश में कभी भी आर्थिक आपातकाल लागू हो सकता है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि इस अंतरिम बजट में वित्तीय प्रबन्धन का नितान्त अभाव है। वित्तमंत्री जो भी कह रहे हैं, उसको पूरा करने के लिए पैसा कहाँ से आएगा।
20 साल पीछे पहुंचाने वाला बजटः किशोर
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पेश किए गए बजट के बाद ऐसा लगने लगा है कि देश में कभी भी आर्थिक आपातकाल लागू हो सकता है।
सरकार के पास जीएसटी का रिफंड देने का तो पैसा है नहीं, घोषणाओं को कैसे पूरा करेगी? मोदी सरकार की तरफ से बजट में जिन योजनाओं का बखान किया गया है उन योजनाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं है। यह बजट देश को 20 साल पीछे पहुंचा देगा। लोकतंत्र संसदीय परंपराओं से चलता है, संसदीय लोकतंत्र में नरेंद्र मोदी और बीजेपी का विश्वास नहीं है ना ही भारत के संविधान को बीजेपी मानती है। कांग्रेस सरकार ने कभी अपने अंतरिम बजट में इनकम टैक्स स्लैब में परिवर्तन नहीं किए, ना ही कोई नीतिगत फैसले लिए हालांकि, 2014 में पी चिदंबरम ने वतवच की घोषणा अंतरिम बजट में ही की थी। इस अंतरिम बजट में वित्तीय प्रबन्धन का नितान्त अभाव है। जो, कुच्छ वित्तमंत्री कह रहे हैं, उसको पूरा करने के लिए पैसा कहाँ से आयेगा।

Share39SendTweet24
Previous Post

वाईपास के खिलाफ बारहवें दिन धरना जारी

Next Post

कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के आवास भत्ते में संशोधन पर लगी मुहर

Related Posts

उत्तराखंड

नई पीढ़ी के लिये भारतीय पत्रकारिता का समग्र दस्तावेज

February 12, 2026
13
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड क्रांति दल युव उत्तराखण्ड सदन चाणक्यपुरी दिल्ली में सैकड़ों लोगों ने उत्तराखण्ड क्रांति दल की सदस्यता

January 31, 2026
21
उत्तराखंड

भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी

January 22, 2026
9
उत्तराखंड

लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में बोले मुख्यमंत्री धामी: संस्कृति, विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

January 15, 2026
8
उत्तराखंड

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा

January 5, 2026
23
उत्तराखंड

नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

December 20, 2025
16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67646 shares
    Share 27058 Tweet 16912
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45771 shares
    Share 18308 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38044 shares
    Share 15218 Tweet 9511
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37432 shares
    Share 14973 Tweet 9358
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37317 shares
    Share 14927 Tweet 9329

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा अपार जनसैलाब

February 16, 2026

मुख्यमंत्री ने खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का लोकार्पण किया

February 15, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.