डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। एक मदद ब्लड ग्रुप समिति द्वारा भानियावाला में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। जिसको परिवर्तन ब्लड बैंक ऋषिकेश में भिजवाया है। शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष साकिर हुसैन एवं कोषाध्यक्ष शादाब हसन ने किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से घबराना नहीं चाहिए। अध्यक्ष साकिर हुसैन ने बताया युवाओं को प्रेरित करने के लिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। व्यक्तियों से निवेदन किया गया कि रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए जिससे कि हम दूसरों की जान बचा सके। हम लगातार लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक कर रहे है। बताया कि समिति द्वारा हर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कमाल अहमद, साहिल अली, मोहम्मद उमर, वसीम अहमद, मुकेश लखेड़ा, फुरकान अली, आसिफ अली, रिहान अकरम, महताब अली, आदि थे।












