• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

बदरीनाथ धाम के विशिष्ट जनों की उपस्थिति में ‘चमोली-मंगलम्’ अभियान आरम्भ

10/05/22
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
164
SHARES
205
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

प्रकाश कपरूवाण।
बद्रीनाथ,10 मई।

ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम हिमालय एवं परमधर्मसंसद् 1008 के तत्वावधान में आज बदरीनाथ धाम के विशिष्ट जनों की उपस्थिति में दीप-प्रज्ज्वलन के साथ चमोली-मंगलम्’ अभियान आरम्भ हो गया।

यह अभियान भारतीय संस्कृति के उद्घोष ‘स्वस्ति अस्तु विश्वस्य’ को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से आरम्भ किया गया जिसका तात्पर्य है– विश्व का कल्याण हो। विश्व-मंगलम् अभियान के विश्व-प्रमुख धर्मश्री अरविन्द भदौरिया ने बताया कि हम पूरे विश्व के मंगल की कामना तो कर सकते हैं पर उसके लिये व्यावहारिक प्रयास तो किसी छोटी इकाई से ही प्रारम्भ किया जा सकता है। इसीलिए हमने यह कार्य भारत के उस जिले से आरम्भ करना चाहा जो भारत के शिरमौर बदरीनाथ धाम और सनातन धर्म के सबसे बडे केन्द्र ज्योतिर्मठ का जिला है। चमोली जनपद को हर तरह से समृद्ध, खुशहाल और समर्थ बनाना ही हमारे अभियान का लक्ष्य है।

धर्मश्री अरविन्द भदौरिया जी ने बताया कि हमारा नारा होगा-भवतु चमोली-मंगलम् । जिसका अर्थ है कि चमोली का मंगल हो।
‘चमोली-मंगलम्’ अभियान के चमोली प्रमुख श्री प्रकाश रावत जी ने बताया कि इस अभियान के तहत चमोली जिले भर में पंच-मंगल कार्यक्रम चलाये जायेंगे। जिनके नाम हैं- क्षुधा-मंगल, शिक्षा-मंगल, चिकित्सा-मंगल, रोजगार-मंगल और अनुष्ठान-मंगल। जिले भर में कोई भूखा, अशिक्षित, बीमार, बेरोजगार और अवसादग्रस्त न रहे यही इन पंच-मंगल कार्यक्रमों का उद्देश्य है।

भगवान् को ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ कहा गया है। इसलिए चमोली के मंगल के लिये आध्यात्मिक उपाय के रूप में भगवान के पवित्र नाम का संकीर्तन अखण्ड रूप से प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक क्रमशः किसी न किसी ग्राम/मोहल्ले में चलता रहेगा।
आज से आरम्भ हुये इस कार्यक्रम के लिये पहले एक माह की अवधि में जिले के सभी गावों से सम्पर्क स्थापित कर सर्वेक्षण किया जायेगा जिससे हमें अनुमान हो सके कि हमें कहां किस तरह के कार्य करने हैं। एक महीने बाद अगले ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को कार्यक्रम आरम्भ कर दिये जायेंगे।

कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के शिष्य प्रतिनिधि एवं परमधर्मसंसद् 1008 के प्रवर धर्माधीश स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ने कहा कि भगवान् बदरीनाथ जी की कृपा, पूज्यपाद शंकराचार्य जी के आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं की सदिच्छा से यह ‘चमोली-मंगलम्’ कार्यक्रम निश्चित ही सफल होगा और हमें विश्व-मंगल की ओर ले जाने की पहली सीढी के रूप में याद किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योतिर्मठ सनातन धर्म की उत्तर राजधानी है इसलिए जिस जिले में यह स्थित है कम से कम वह जिला तो मंगलमय होना ही चाहिए। अतः इस प्रकार के कार्यक्रम आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में परमधर्म संसद् 1008 के छत्तीसगढ प्रमुख चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, दिल्ली प्रदेश प्रमुख पंकज पाण्डेय, बद्रीनाथ के धर्माधिकारी भुवनचन्द्र उनियाल , ब्रह्मचारी श्रवणानन्द,मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, श्री बद्रीनाथ पण्डा पञ्चायत के कोषाध्यक्ष श्री अशोक टोडरिया , श्री दिनकर बाबुलकर , माणा गांव के प्रधान श्री पीताम्बर सिंह मोलपा, बृजेश सती, उमेशचन्द्र सती, प्रकाश रावत, अभिषेषक बहुगुणा,आत्मानन्द जी, शिवानन्द उनियाल ,कुशलानन्द बहुगुणा, बद्री केदार मंदिर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल,राकेश नेगी सहित बड़ी संख्या देशभर से पहुंचे अनुयायी उपस्थित रहे।

Share66SendTweet41
Previous Post

गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार पहुंचे बद्रीनाथ धाम, स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया

Next Post

केदारनाथ यात्रा को उमड़ रही श्रद्धांलुओं की भीड़, पांच दिनों मे पहुँचे 96 हजार से ज्यादा यात्री

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की सदियों पुरानी परंपरा भिटौली

March 6, 2026
26
उत्तराखंड

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

March 6, 2026
14
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड खटीमा थारू जनजाति की प्रसिद्ध गायिका रिकु राणा का सड़क हादसे में निधन

March 6, 2026
26
उत्तराखंड

लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर 18वें दिन भी धरना जारी

March 6, 2026
37
उत्तराखंड

भाजपा एवं कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू : भूपाल सिंह गुसांईं

March 6, 2026
15
उत्तराखंड

भारत संचार निगम लिमिटेड ने इन क्षेत्रों में पांच मोबाइल टावर स्थापित

March 6, 2026
17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की सदियों पुरानी परंपरा भिटौली

March 6, 2026

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

March 6, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.