• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

चमोली: जन समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए दूरस्थ गांव में आयोजित किया गया बहुउदेशीय शिविर

26/11/22
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
102
SHARES
128
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

जन समस्याओं एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर निस्तारण के लिए शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में कपीरी पट्टी के दूरस्थ गांव कण्डारा में बहुउदेशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता ने 42 शिकायतें दर्ज की। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से 455 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बहुउदेशीय शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र भ्रमण के लिए रोस्टर निर्धारित करें और जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। संविधान दिवस के मौके पर आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को संविधान दिवस की शपथ भी दिलाई और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही।

बहुउदेशीय शिविर में कण्डारा, खतियाडी, जसियारा, कुनेथ, किमोली आदि गांवों के लोगों ने सड़क, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, भूस्खलन, आर्थिक सहायता, क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग आदि से जुडी समस्याएं रखी। ग्वाड-डिढोली-किमोली मोटर मार्ग, डिमंर-सुमल्टा मो.मार्ग, नौसारी-बणसोली मो.मार्ग, नैनीसैंण-केदारकोट मो.मार्ग का निर्माण तथा कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग सुधारीकरण की समस्या पर जिलाधिकारी ने लोनिवि को विभिन्न स्तरों पर लंबित सडक प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराने और कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग सुधारीकरण हेतु तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों की नैनीसैंण से केदारकोट तक सडक निर्माण की मांग पर डीएम ने प्रस्ताव तैयार करने को कहा। क्षेत्र में विद्युत से जुड़ी अधिकांश शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को कपीरी पट्टी के गांव क्षेत्रों में स्थित विद्युत लाईन का सर्वे करने के निर्देश दिए।

कहा कि जहां पर विद्युत लाईन शिफ्ट करने की आवश्यकता है या जो पोल खराब हो गए है, उनको एक महीने के भीतर बदलना सुनिश्चित करें। राइका कनखुल व एएनएम सेंटर कण्डारा में पेयजल व्यवस्था को आज ही सुचारू करने तथा नैनीसैंण में पीएचसी भवन निर्माण हेतु भूमि चयन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सक, पशु चिकित्सक तथा विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर तैनाती हेतु संबधित विभागों को निर्देशित किया गया। मनरेगा मजदूरी के भुगतान न होने की शिकायत पर सीडीओ को जांच कर समस्या का निराकरण करने को कहा। इस दौरान प्राप्त सभी शिकायतों को लेकर सबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए।

शिविर में एलोपैथिक द्वारा 151, आयुर्वेदिक द्वारा 67, होम्योपैथिक द्वारा 78 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। समाज कल्याण द्वारा 10 पेंशन प्रकरणों का सत्यापन एवं वृद्धावस्था पेंशन के 06 आवेदन लिए गए। पंचायत राज द्वारा 35 परिवार रजिस्टर की नकल तथा सीएससी द्वारा 5 परिवार एवं 3 आय प्रमाण पत्र मौके पर बनाए गए। कषि ने 11, उद्यान ने 13, पशुपालन ने 11 लोगों को कृषि यंत्र, बीज, दवा वितरण की गई। पर्यटन विभाग द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढवाली योजना के तहत वाहन मद में 2 आवेदन के साथ ही होम-स्टे की जानकारी दी गई। उद्योग विभाग ने एमएसवाई व पीएमईजीपी की जानकारी दी। सैनिक कल्याण ने 03 पूर्व सैनिकों की पेंशन संबधी समस्याओं का निराकरण किया और पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु स्पर्श एप संबध में जानकारी दी।

शिविर में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी डा.एलएन मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सीटीओ सूर्य प्रताप सिंह, डीडीओ सुमन राणा, ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश्वरी देवी, कण्डारा ग्राम प्रधान कुसुम लता, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, समस्त जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Share41SendTweet26
Previous Post

डोईवाला के मुख्य मार्ग की सड़क बदहाल, गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे सीधा आमंत्रण

Next Post

‘अस्पताल जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत चमोली के उर्गम में आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Related Posts

उत्तराखंड

छात्रसंघ चुनाव में यूएसएफ का दमदार आगाज, एबीवीपी के वर्चस्व का अंत

September 29, 2026
210
उत्तराखंड

एनएसयूआई के हाथ फिर रहे खाली, 13 मतों से महासचिव पद से चूके आयुष

September 29, 2026
44
उत्तराखंड

डोईवाला: आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव में 70 फीसदी के करीब मतदान

September 29, 2026
21
उत्तराखंड

डोईवाला महाविद्यालय में यूएसएफ के मोहित ममगाई हुए विजय, एबीवीपी को किया परस्त

September 29, 2026
98
उत्तराखंड

प्रो. खड़क सिंह वल्दिया, धरती के रहस्यों को खोलने वाले महान भू-वैज्ञानिक

September 29, 2026
22
उत्तराखंड

तलवाड़ी महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष कल्पना, उपाध्यक्ष मोहित सिंह, सहसचिव अंजलि तथा कोषाध्यक्ष साक्षी गड़िया निर्विरोध निर्वाचित

September 29, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67749 shares
    Share 27100 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

छात्रसंघ चुनाव में यूएसएफ का दमदार आगाज, एबीवीपी के वर्चस्व का अंत

September 29, 2026

एनएसयूआई के हाथ फिर रहे खाली, 13 मतों से महासचिव पद से चूके आयुष

September 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.