हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
चमोली पुलिस के मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने एवं मादक पदार्थों के उत्पादन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया
हैं। अभियान के तहत चमोली एसओजी के नेतृत्व में तमाम विभागों ने विकासखंड देवाल के सुदूरवर्ती एवं भांग की खेती के लिए मशहूर रामपुर गांव में खेतों एवं आसपास के क्षेत्रों में उगाई जा रही करीब डेढ़ हैक्टेयर भूमि में भांग के पेड़ों एवं पौधों को नष्ट कर दिया हैं।इस दौरान टीम ने गांव में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को नशें के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक गोष्ठी का भी आयोजन किया।
विकासखंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव रामपुर में बड़ी मात्रा में भांग की अवैध खेती किए जाने की सूचना पर चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने एसओजी चमोली के इंचार्ज सतेंद्र सिंह बुटोला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया,इस टीम में पुलिस चौकी इंचार्ज देवाल राकेश डिमरी, एसओजी के सलमान सहित अन्य पुलिस कर्मियों को सामिल किया गया।इस टीम ने स्थानीय वन विभाग,समाज कल्याण विभाग एवं विधिक प्राधिकरण की एक संयुक्त टीम का गठन किया।टीम जब रामपुर गांव पहुंची तों बड़ी तादाद में भांग की खेती को देख चौंके बगैर नही रह पाईं, उसके बाद टीम के सदस्यों ने भांग के खेतों में जा कर भांग के पेड़ों एवं पौधों को नष्ट करना शुरू कर दिया। एसओजी प्रभारी सतेंद्र सिंह बुटोला ने बताया की टीम ने गांव में करीब 70 नाली से अधिक खेतों एवं आसपास उगें अन्य स्थानों पर भांग को नष्ट किया।
गांव गई टीम ने इस मौके पर ग्रामीणों के साथ एक गोष्ठी करते हुए नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में वक्ताओं ने कहा कि आज तेजी के साथ समाज में नशें की प्रवृत्ति बढ़ रही हैं जिस का दुष्प्रभाव समय एवं घरों पर पड़ रहा हैं,भारत सरकार का उद्देश्य पूरे देश को नशा मुक्त देश बनाना हैं, इसके लिए जनसहयोग बेहद जरूरी हैं, बिना जनता के सहयोग से नशा मुक्त देश की परिकल्पना नही की जा सकती हैं।इस मौके पर पूर्व पिंडर रेंज देवाल के वनाधिकारियों ने जंगलों की सुरक्षा, जंगलों को दावानल से बचाने, वृक्षारोपण को बढ़ावा दिए जाने,निरीह वन प्राणियों की सुरक्षा किए जाने आदि के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। गोष्ठी में समज कल्याण विभाग के द्वारा सरकार के द्वारा लोगों के उत्थान के लिए चलाईं जा रही योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी।विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकर्ताओं ने कानूनों की जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। एसओजी प्रभारी श्री बुटोला ने बताया कि आने वाले दिनों में भी एसओजी के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर अन्य गांवों में भी भांग की खेती नष्ट किए जाने का अभियान चलाएगी।











