हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकासखंड थराली के अंतर्गत चेपड़ों गांव के आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत को एक ज्ञापन सौंपा। रीप (REAP) परियोजना के तहत राहत राशि वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की हैं।
चेपड़ो गांव के आपदा पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि 17 जून को ब्लॉक सभागार थराली में नंदा देवी आजीविका सहकारिता द्वारा 2025 के आपदा प्रभावितों को चेक वितरित किए गए, लेकिन यह वितरण बिना उचित सर्वे और मानकों के किया गया। उनका कहना है कि वास्तविक प्रभावित परिवारों को केवल 800 रुपये से 15 हजार रुपये तक के चेक दी गई हैं।जबकि कुछ ऐसे लोगों को भी लाभ मिला जो आपदा से प्रभावित नहीं थे।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राहत वितरण में पक्षपात किया गया है, कुछ प्रभावशाली लोगों के कहने पर कुछ अपने लोगों को लाभ पहुंचाया गया हैं। पीड़ितों का कहना है कि जिस सर्वे के आधार पर भुगतान किया गया, उसकी निष्पक्षता संदिग्ध है।आक्रोशित ग्रामीणों गए चेकों वापस लेने की धमकी दी हैं, वितरण के आधार की निष्पक्ष जांच की मांग उपजिलाधिकारी से की है एसडीएम रावत ने मामले की जांच करने का पीड़ितों को आश्वासन दिया।
ज्ञापन में चेपड़ो गांव के राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, बलवंत सिंह, महावीर सिंह शाह, हरिश्चंद्र, त्रिलोक सिंह, देवेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, सुदर्शन सिंह, पृथ्वी सिंह रावत, हेमंत सिंह रावत, हीरा बल्लभ जोशी, मदन मोहन जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।










