कोटद्वार। काशीरामपुर स्थित रोटरी क्लब सामुदायिक केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। जिसमें पोलियो, खसरा, डीपीटी, निमोनिया आदि का टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों सहित नाम एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जनजागरूकता हेतु पार्षदों को आमंत्रित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया कि क्षेत्र की जनता को मुफ्त हर दवाई उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर सभी से उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि कोई भी दवाई सरकारी डॉक्टर द्वारा लिखी गई, बाजार से न ले। सभी दवाइयां अस्पताल से ही निशुल्क मिलेगी यदि कोई डॉक्टर बाजार से दवाई लेने को कहे तो इसकी शिकायत आशा कार्यकर्तियों या संबंधित अधिकारियों को कहें। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता व आशा कार्यकर्ती श्रीमती प्रभा चौधरी, कल्पना बिष्ट, सीमा शाही, नीलम कुकरेती, रीता देवी, संजू रावत, मीना एवं एएनएम श्रीमती नंदा उनियाल,वार्ड नंबर 9 के पार्षद प्रवेन्द्र रावत उपस्थित रहे।












