कमल बिष्ट।
कोटद्वार। प्रभु येशु जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मैथडिस्ट चर्च कोटद्वार में क्रिसमस आराधना का संचालन पादरी डॉ सीएम दानिएल द्वारा किया गया। जिसमें प्रभु के आनंद को अपने जीवन में सम्मिलित करने का उपदेश दिया गया।
सहायक पादरी विकास कुमार ने प्रार्थना की तथा डब्लूएससीएस द्वारा विशेष गीत गाये गये तथा क्रमशः कांता चार्ल्स, जैकसन, अंजू, बॉबी व अदिति आराधना मनीष ने सुन्दर गीतों से समा बांधा, विजय फ्रैंकलिन, अनिल जेकब, वीरू मिल्टन, जॉय तथा अरविन्द ने भोजन व्यवस्था का उचित व व्यवस्थित ध्यान रखा। इरफ़ान, मदनपाल ने सहायक के तौर पर जिम्मेदारी निभाई चर्च को बाहर भीतर सजाया गया था तथा श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी व कोटद्वार नगर की मेयर श्रीमती हेमलता नेगी दर्शन करने आये। सारे कार्यकर्मो में जगत पाल, शालिनी, अनिल खेमान, प्रवीण मेस्सी, प्रदीप, सोशल कमेटी, रिकॉर्ड कमेटी, आशीष सिंह, जाकसन मनी, अनुराग, तान्या सिंह का योगदान रहा।












