• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने की जनपद पौड़ी के लिये की गयी घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

21/06/21
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
181
SHARES
226
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

अधिकारियों को दिये योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान देने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय में जनपद पौड़ी की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये की गयी घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विधानसभावार घोषणाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी समीक्षा बैठकों में योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ शामिल हों। जन अपेक्षाओं की पूर्ति के लिये योजनाओं का धरातल पर दिखाई देना नितान्त जरूरी है अतः योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति विशेष ध्यान दिया जाय।
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र का केन्द्र बिन्दु होने के साथ ही यात्रा मार्ग का भी प्रमुख स्थल है। उन्होंने श्रीनगर को नगर महापालिका बनाये जाने के सम्बन्ध में इससे सम्बन्धित सभी पहलुओं का अध्ययन, समीक्षा तथा व्यापक विमर्श के पश्चात शीघ्र कोई युक्ति संगत निर्णय लिये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में पार्किंग एवं आडिटोरियम पैठाणी एवं चैबट्टा में टैक्सी स्टेण्ड के निर्माण, एन.आई.टी के लिये पेयजल की उपलब्धता एवं बाह्य सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर खिर्सू पौड़ी पर्यटन सर्किट में इस क्षेत्र के कमलेश्वर, धारी देवी, देवलगढ़, कण्डोलिया एवं क्यूंकालेश्वर मंदिरों को भी शामिल किये जाने पर सहमति प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत जुलेड़ी ग्राम पंचायत पेयजल योजना एवं कड़थी कोठार पंपिंग पेयजल योजना, बागीवाड़ी में नलकूप निर्माण, नीलकंठ में पार्किंग निर्माण तथा रा.इ.कालेज देवीखेत के भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन स्थित सकमुण्डा में कृत्रिम झील निर्माण, रिखणी खाल के अन्दर गांव में मिनी स्टेडियम निर्माण, चैबड़ पंपिंग योजना, रिखणी खाल में पंपिंग पेयजल योजना, दुगड्डा एवं रामीसेरा में प्लेन नदी एवं मंदाल नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने महावीर चक्र विजेता श्री जसवंत सिंह रावत के नाम पर उनके पैतृक गांव में भव्य शहीद स्मारक एवं खेल मैदान के लिये अविलम्ब भूमि चयन कर निर्माण कार्य आरम्भ करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने पौड़ी के कोट ब्लाक स्थित फलस्वाड़ी स्थित सीता माता मंदिर के विकास के साथ ही देवप्रयाग स्थिति रघुनाथ मंदिर विदाकोटी, लक्ष्मण मंदिर को धार्मिक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की कार्य योजना भी तैयार करने के निर्देश दिये। नयार घाटी में पेराग्लाइड प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण में तेजी लाने के साथ ही पौड़ी सर्किट हाउस को राज्य सम्पत्ति विभाग को स्थानांतरित करने तथा पुराने कल्क्ट्रेट भवन को हेरिटेज भवन के रूप में विकसित करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चैबट्टा खाल के अंतर्गत एकेश्वर के गुराड़ गांव में तीलू रौतेली संग्रहालय, खेरासेण में पर्यटक परिसर एवं सामुदायिक बारात घर, सिलेत में खेल मैदान के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये सड़कों, पुलों एवं सम्पर्क मार्गों, पेयजल योजनाओं आदि की स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में बताया गया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिये की गई कुल 39 घोषणाओं में से 27, यमकेश्वर के लिये 32 में से 23, लैंसडाउन के लिये 35 में से 23, पौड़ी के लिये 44 में से 30, कोटद्वार की 22 में से 19 तथा चैबट्टा खाल के लिये की गई 30 घोषणाओं में से 17 पूरी हो चुकी है तथा शेष में कार्यवाही गतिमान है।
बैठक में उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री दिलीप सिंह रावत, श्री मुकेश कोली, मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, श्री सुशील कुमार, श्री एस.ए. मुरूगेशन, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. पराग मधुकर धकाते, विधायक प्रतिनिधि चैबट्टा खाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी एवं जिलाधिकारी पौड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहे।

Share72SendTweet45
Previous Post

भूमि कटाव से टंगणी गाॅव भूस्खलन की जद में

Next Post

थानो रोड पर बड़ासी पुल की एप्रोच रोड टूटने की सीएम ने दिये जांच के आदेश

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का दिया संदेश

September 25, 2026
1
उत्तराखंड

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में उद्यमिता से जुड़े विषयों पर विशेष संवाद आयोजित

September 25, 2026
1
उत्तराखंड

यूजेवीएन लिमिटेड ने लक्ष्य से अधिक किया विद्युत उत्पादन। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 3202.53 मिलियन यूनिट उत्पादन

September 25, 2026
1
उत्तराखंड

झंडाचौक टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में भीषण आग से दुकानें जलकर राख

September 25, 2026
30
उत्तराखंड

बेराधार में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

September 25, 2026
3
उत्तराखंड

आपदा और नशा के खिलाफ जागरुकता फैलाने की मुहिम सराहनीय : सीएमओ

September 25, 2026
15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67747 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का दिया संदेश

September 25, 2026

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में उद्यमिता से जुड़े विषयों पर विशेष संवाद आयोजित

September 25, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.