• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

घर आए प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ेंः कमिश्नर

27/01/21
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
258
SHARES
322
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

फोटो. जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते गढ़वाल कमिश्नर।
प्रकाश कपरवान
जोशीमठ, चमोली। गढवाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने बुधवार को चमोली जनपद का भ्रमण कर क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिला योजना, बाह्य सहायतित, बीस सूत्री कार्यक्रम, मुख्यमंत्री घोषणा, सीएम हेल्पलाइन, ई.डिस्ट्रिक्ट पोर्टल, पीएम स्वानिधि एवं विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान मंडल आयुक्त ने विभिन्न विकास योजनाओं का धरातली निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन के नवाचारी कार्यो की प्रशंसा भी की।

आयुक्त ने जिले में नवाचारी कार्यो के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए बधाई दी। कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं विभागों में अधिकारियों की कमी के बावजूद जिले में कई अच्छे नवाचारी कार्य हुए है। आयुक्त ने कहा कि पिछले साल कोरोना की वजह से बहुत से लोग अपने घर गांव लौटे हैं और इससे हमारे कई उजडे गांव फिर से आबाद हो रहे हैं। यह हमारे लिए एक अच्छा अवसर है। जब घर गांव लौटे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित कर सके। कहा कि आने वाले समय में सरकारी योजनाओं की डिमांड बढेगी। साथ ही इस बार चारधाम यात्रा में भी बढोत्तरी होगी। इसके लिए भी जिला स्तर पर पूरी तैयारी करें।

जिला योजना के तहत जनपद में 84.36 प्रतिशत धनराशि व्यय करने पर आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया। लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक सबसे कम 55.42 प्रतिशत धनराशि व्यय करने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोनिवि के कारण पूरे जिले की प्रगति खराब हो रही है। आयुक्त ने एसई लोनिवि को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जिला योजना से अवमुक्त धनराशि का शतप्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। जिले में मुख्यमंत्री की 189 घोषणाओं में से जिला स्तर पर 37 घोषणाएं लंबित है जिसमें से 27 घोषणाएं लोक निर्माण विभाग के पास लंबित है। इसको देखते हुए आयुक्त ने लोनिवि को निर्देश दिए कि 15 फरवरी तक लंबित घोषणाओं पर जिला स्तर से आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। चेतावनी दी कि निर्धारित समय के बावजूद भी स्थिति में सुधार नही आया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि स्थानीय लोगों के विवाद के कारण जिन घोषणाओं की पूर्ति संभव नही हो पा रही है उनको स्थानीय विधायकगणों एवं जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाए और अपने स्तर पर लंबित न रखते हुए निरस्तीकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। वही जिलाधिकारी को यूपीआरएनएल के निर्माण कार्यो का भौतिक सत्यापन कराने को कहा।

कृषि एवं उद्यान विभाग को रूटीन तरीके से हटकर यहाॅ की भौगोलिक परिस्थितियों एवं पर्यावरण अनुकूलता के आधार पर नए ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को ज्यादा लाभ मिल सके। वही लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें।

बद्री गाय घी प्रोडेक्ट तैयार करने और अमेजन पर इसकी मार्केटिंग करने को अच्छी पहल बताते हुए मंडल आयुक्त ने बद्री घी का उत्पादन बढाने पर जोर दिया। बीस सूत्री कार्यो की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने सभी विभागों को योजनाओं में तेजी लाते हुए हर हाल में जिले को ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। वही वन विभाग को फायर सीजन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। कहा कि वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम के लिए गांव के लोगों को भी आवश्यक प्रशिक्षण देकर जागरूक करें। बैठक में आयुक्त ने जल संस्थान, उद्योग, पशुपालन, मनरेगा आदि विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यो की भी गहनता से समीक्षा की।

बैठक के पश्चात आयुक्त ने पहाडी संग्रहालय, सांइस पार्क, उद्यान विभाग के आउटलेट, वेस्टू वंडर पार्क सहित विभिन्न नवाचारी कार्यो एवं विकास योजनाओं का धरातली निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन के नवचारी कार्यो की प्रशंसा की। वही मंडल आयुक्त ने गोपीनाथ मंदिर पहुॅचकर भगवान गोपीनाथ के दर्शन भी किए।

बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गढ़वाल आयुक्त को अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2019.20 के लिए जिला योजना के अन्तर्गत अनुमोदित 4943.00 लाख धनराशि में से 4080.40 लाख विभागों को अवमुक्त की गई है। जिसमें से विभागों ने 84.36 प्रतिशत धनराशि अभी तक व्यय की गई है। जिले में नवचारी एवं विकास कार्यो की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 40 विद्यालयों में ई.लर्निंग व्यवस्था शुरू की गई है। इसके अलावा स्कलों में स्मार्ट क्लास, माॅडल पेपर, कैरियर मार्गदर्शिका, संन्देशपरक वाॅल पेन्टिंग कराई गई है तथा 120 आंगनबाडी केन्द्रों में सभी संशाधन उपलब्ध कराते हुए माॅडर्न बनाया गया है। वही मेधावी युवाओं के लिए जिले में निःशुल्क प्रेरणा कोचिंग संेटर का संचालन किया जा रहा है। जनपद के 9 स्वास्थ्य केन्द्रों में लेबर रूम को भी माॅर्डन बनाया गया और जिला अस्पताल में तिमारदारों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। किसान समूहों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर फार्म मशीनरी बैंक उपलब्ध कराकर लाभान्वित किए गए है। काश्तकारों के उत्पादों के विपणन के 7 ग्रामीण हाॅट, संडे बाजार एवं आउटलेट बनाए गए है। जिलासू एवं लंगासू को आयुर्वेदा सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न नवाचारी एवं विकास कार्यो की पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, मुख्य विकास अधिकारी हसांदत्त पांडे, अघीक्षण अभियंता लेानिवि जीसी आर्या, डीएफओ अमित कंवर, एडीएम अनिल कुमार चन्याल, सीएमओ डा0 जीएस राणा, डीडीओ सुमन बिष्ट सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share103SendTweet65
Previous Post

भद्रकाली मंदिर की खास तौर से नाग कन्याएं करती हैं पूजा

Next Post

चमोली जिले के 39770 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

March 13, 2026
5
उत्तराखंड

करोड़ों खर्च, फिर भी क्यों प्रदूषित हो रहा है जल

March 13, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला डिग्री कॉलेज में 16 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

March 13, 2026
8
अल्मोड़ा

150 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

March 13, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाल: तस्कर के कब्जे से 06.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

March 13, 2026
10
उत्तराखंड

महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया गया संकल्प

March 13, 2026
15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

March 13, 2026

करोड़ों खर्च, फिर भी क्यों प्रदूषित हो रहा है जल

March 13, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.