• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री जी के मन की बात, जनजागरण का एक सशक्त माध्यम, लोगों पर इनका अत्यंत सकारात्मक प्रभाव : सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड की कई विभूतियों, पर्यटक स्थलों आदि को भी मन की बात में समय समय पर स्थान मिला: पुष्कर सिंह धामी

25/02/24
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
38
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रायपुर विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले हर्षिल एन्क्लेव बूथ नम्बर-4 चाणक्य काॅलेज कैम्पस गुजराड़ा मानसिंह में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ’’मन की बात’’ के 110वें एपिसोड को विशिष्ठ जनों व एकत्रित जन-समूह के साथ पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बार पुनः प्रधानमंत्री जी ने अपने ओजस्वी विचारों से देशवासियों के हृदय को छूने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में अलग-अलग प्रकार व अनेक विषयों को रखा है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री जी ने ’’मेरा पहला वोट देश के लिये’’ की बात कही है। निश्चित रूप से इससे नए मतदाता प्रोत्साहित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बने, जिसका नाम तो ‘मन की बात’ है लेकिन यह सही अर्थों में जन-जन की बात, देश के गौरव की बात, मां भारती के यशगान की बात तथा भारत के सम्मान की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जिन भी विषयों को इस कार्यक्रम में शामिल किया वे सभी जनजागरण का एक सशक्त माध्यम बने और नागरिकों पर इनका अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि हमारे उत्तराखण्ड की कई विभूतियों, पर्यटक स्थलों आदि को भी मन की बात में समय समय पर स्थान मिला, जिसके परिणामस्वरूप हमारे लोक संगीत और हमारी लोक संस्कृति से पूरे विश्व के लोग परिचित हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि भरोसा एक ऐसी चीज है, जो अपने आप नहीं आता, इसे कमाना पड़ता है और मोदी जी ने लोगों का ये भरोसा कमाया है तथा उसी भरोसे का प्रतिफल है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार हर क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सर्वांगीण और समावेशी विकास हुआ है। आज देश के अन्दर 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गयी है, दिव्यांग जनों को सशक्त बनाया गया, लगभग 50 करोड़ जनधन खाते खोले गए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लगभग चार करोड़ आवास बनाए गए, लगभग नौ करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है, किसान सम्मान निधि के रूप में हर वर्ष किसानों को छह हजार रुपये दिए जाने के साथ ही फसल बीमा योजना का भी लाभ दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ इज्जत घर बनाए गए तथा दस करोड़ से भी ज्यादा उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के क्रम में रोजगार मेला लगाकर दस लाख भर्तियों का अभियान प्रारंभ किया गया तथा कोरोना जैसी महामारी का हमने डटकर मुकाबला किया और लोगों को इसके मुफ्त टीके लगाने के साथ कई देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गयी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक ओर जहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन किया गया, वहीं दूसरी ओर वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक सहित कई अन्य परियोजनाएं पूरी की गई। उन्होंने कहा कि तीन तलाक और अनुच्छेद 370 की समाप्ति कानून बनने से तीन तलाक के मामलों में काफी कमी आई। इसके अलावा नई शिक्षा नीति भी लागू की गयी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं सभी को समान अधिकार देने के लिए हमने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी को पता चला कि यह देश न जानें कितनी ही विशिष्ट प्रतिभाओं से भरा हुआ है और असंख्य लोग अपने-अपने स्तर पर इस देश को निरन्तर महान बनाने में किस प्रकार जुटे हुए हैं, जिससे हम सभी को कुछ नया सीखने और समझने का मौका मिलता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री जी ने सफलता के जो मंत्र ’’मन की बात’’ कार्यक्रम में उल्लेख किये हैं, उन्हें आप सभी अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। इस अवसर पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री सुरेश गड़िया, श्री विनय रोहिला, श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, श्री शशि सिंह, श्री प्रशान्त डोबाल, श्री तरूण धीमान, श्री आकाश, श्री सौरभ थपलियाल, सुश्री शिवानी बंसल, शशांक गोसाईं, संजीव मल्होत्रा, सचिन बंसल, श्री देवेन्द्र पाल मोण्टी, श्री किशन सिंह नेगी, श्री उमेश अग्रवाल, श्री शिव सिंह बिष्ट, श्री अनूज चैधरी, वरिष्ठ नागरिक, ग्राम प्रधान, क्षेत्रवासी, श्रोतागण सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share15SendTweet10
Previous Post

डोईवाला : सॉन्ग नदी में चलाया स्वच्छता अभियान

Next Post

15 साल की मासूम बच्ची को भाग ले जाने वाला शादीशुदा व्यक्ति (04 बच्चों का पिता) गिरफ्तार

Related Posts

उत्तराखंड

बैसाख पूर्णमासी के मौके पर लाटू देवता के कपाट विधि-विधान के साथ खोलें

May 1, 2026
8
उत्तराखंड

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हेतु दिए निर्देश

May 1, 2026
10
उत्तराखंड

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ की प्रशिक्षण शाखा का किया अवलोकन

May 1, 2026
7
उत्तराखंड

मुन्दोली राइडर्स क्लब द्वारा एक भव्य मैराथन “अविरल नंदा रन” का सफल आयोजन

May 1, 2026
8
उत्तराखंड

डोईवाला: पुलिस ने लिया वायरल वीडियो का संज्ञान, वाहन सीज

May 1, 2026
88
उत्तराखंड

लच्छीवाला वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया

May 1, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67681 shares
    Share 27072 Tweet 16920
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45776 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38051 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37442 shares
    Share 14977 Tweet 9361
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

बैसाख पूर्णमासी के मौके पर लाटू देवता के कपाट विधि-विधान के साथ खोलें

May 1, 2026

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हेतु दिए निर्देश

May 1, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.