• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस है तैयारः एसपी

04/05/22
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
128
SHARES
160
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 06 मई को खुलने जा रहे हैं। इस वर्ष की यात्रा व्यवस्थाओं को सकुशल सम्पादन किये जाने हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा भी अपनी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आज पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने जनपद रुद्रप्रयाग की प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग सभागार में प्रेस वार्ता की गयी।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया इस वर्ष के यात्रा काल में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस कार्मिकों की तैनाती की गयी है। यात्राकाल अवधि में रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक 03 पुलिस उपाधीक्षक, 05 निरीक्षक, 02 यातायात निरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक, 02 महिला उपनिरीक्षक, 250 आरक्षी व मुख्य आरक्षी 45 महिला आरक्षी, 11सैक्शन पीएसी, 70 होमगार्ड, 200 पीआरडी तथा पर्याप्त संख्या में एलआईयू, फायर व संचार कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।

सुदृढ़ यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु इस वर्ष अलग प्रकार का यातायात प्लान बनाया गया है’…..

सोनप्रयाग एवं सीतापुर स्थित पार्किंगों के भर जाने की स्थिति में अलग.अलग स्थानो सीतापुर से फाटा, गुप्तकाशी, बांसवाड़ा अगस्त्यमुनि ग्राउण्ड पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अपेक्षाकृत चौड़े हिस्सों को अस्थायी पार्किंग हेतु चिन्हित किया गया है। जहां पर वाहनों को कुछ समय के लिए रोका जायेगा, ताकि, यातायात निर्बाध रूप से चले। इस बार के यात्राकाल में यातायात व्यवस्था हेतु क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा बनाये गये यातायात प्लान के अनुसार यात्रा मार्ग को कुण्ड से सोनप्रयाग के बीच 03 जोन एवं 07 सेक्टर में बांटकर आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की गयी है। यातायात संचालन हेतु 02 निरीक्षकों 04 उपनिरीक्षकों सहित पर्याप्त संख्या में नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के पुरुष एवं महिला जवानों की तैनाती की गयी है। चिन्हित किये गये स्थायी एवं अस्थायी पार्किंग स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में जिला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग भी मांगा गया है।साथ ही इस वर्ष अत्यधिक यातायात बढ़ जाने की दशा में कुण्ड से गुप्तकाशी तक 02 वैकल्पिक मार्गों को भी चयनित किया गया है।भीरी से गिंवाड़ी पुल होते हुए लमगौण्डी तिराहा से गुप्तकाशी तक जाने हेतु तथा वापसी में कालीमीठ तिराहा से चुन्नी बैंण्ड कुण्ड होते हुए चोपता बद्रीनाथ की ओर जाने वाले यात्री डायवर्ट होंगे तथा रुद्रप्रयाग की ओर जाने वाले यात्री मुख्यमार्ग पर आ जायेंगे। इन दोनों मार्गों को दुरुस्त किये जाने हेतु स्थानीय प्रशासन के स्तर से सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये गये हैं। इन दोनों मार्गों का उपयोग आकस्मिक परिस्थितियों में ही किया जाना प्रस्तावित रहेगा।

इसी प्रकार से सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को एक निश्चित समय दोपहर के 1या 2 बजे के बाद पैदल जाने से मना किया जायेगा, ताकि रास्ते में अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह रहेगा कि वे इस हिसाब से आयें कि पैदल चलने की दशा में समय से श्री केदारनाथ धाम पहुंच सकेंण्क्योंकि रात्रि के समय कड़ाके की ठंड पड़ने व अंधेरा हो जाने से रास्ते में उनको दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

इसी प्रकार से यात्री वाहनों के अतिरिक्त सप्लाई से सम्बन्धित वाहनों को निश्चित समयावधि यानि अपरान्ह में यात्रा की गति के अनुसार जाने दिया जायेगा।

आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु एसडीआरएफ की 7 सब टीमें व पर्याप्त संख्या मे डीडीआरएफ की टीमों को व्यवस्थित किया गया है, जिनका स्थानीय पुलिस से आपसी समन्वय स्थापित कराया गया है।

पुलिस के स्तर से यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन के सम्बन्ध में जो भी दिशा.निर्देश प्राप्त होते रहेंगे उसका पालन करवाया जायेगा।
हालांकि इस वर्ष के यात्रा काल में संचालित होने वाली सभी हैली कम्पनियों की आनलाइन एवं आफलाइन बुकिंग जीएमवीएन के स्तर से ही संचालित की जा रही है, फिर भी किसी भी स्तर से टिकटों की कालाबाजारी एवं ओवर रेटिंग से सम्बन्धित शिकायतों पर पुलिस के स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस वर्ष की यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं सुखद बनाये जाने हेतु जनपद पुलिस के स्तर से अन्य विभागों से उचित समन्वय स्थापित किया गया है।

इस वर्ष के यात्रा काल में स्थानीय प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के स्तर से पैदल मार्ग पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं, जिसका कन्ट्रोल केदारनाथ, सोनप्रयाग सहित हमारे पुलिस कन्ट्रोल में भी रहेगा।

जनपद पुलिस के स्तर से आने वाले श्रद्वालुओं को संदेश है कि आपकी यात्रा सुखद एवं मंगलमय हो, पुलिस के स्तर से आपको हर प्रकार से सहयोग प्रदान किया जाएगा। यहां के मौसमानुरूप गर्म कपड़े, जैकेट इत्यादि साथ लेकर अवश्य आयें।

Share51SendTweet32
Previous Post

पिथौरागढ में तैयार हुए बागेश्वर के 25 आपदा मित्र

Next Post

बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

Related Posts

उत्तराखंड

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया

March 7, 2026
9
उत्तराखंड

गार्गी उनियाल ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनकर प्रदेश व क्षेत्र का नाम का रोशन किया

March 7, 2026
9
उत्तराखंड

एसिड अटैक ने आंखें छीनीं हौसला नहीं आज सैकड़ों महिलाओं की ‘रोशनी’ बनीं कविता बिष्ट

March 7, 2026
12
उत्तराखंड

गंगा-यमुना का यह पहला संगम लोगों की नजरों से ओझल है

March 7, 2026
7
उत्तराखंड

पहाड़ की प्रतिभा किसी से कम नहीं

March 7, 2026
7
उत्तराखंड

पिरूल हस्तशिल्प’ की शुरुआत उत्तरखंड

March 7, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया

March 7, 2026

गार्गी उनियाल ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनकर प्रदेश व क्षेत्र का नाम का रोशन किया

March 7, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.