डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत हुड़दंग एवं झगड़ा कर लोक शांति भंग करने वाले 05 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक केके लूंठी ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान केशवपुरी बस्ती, डोईवाला में सार्वजनिक स्थान पर अशफाक (22), इरफान (19), नीरज (19), मनीष (18) और गुफरान (19) निवासी केशवपुरी बस्ती, राजीवनगर हंगामा एवं आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने तथा इन लोगों द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर किसी संगीन घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना के दृष्टिगत सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।











