डोईवाला : रमजान व ईद-उल-फितर पर्व को लेकर दिए निर्देश

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं द्वारा अगामी रमजान व ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द सुचारू रखने के लिए थाना क्षेत्र मे निवासरत सर्वधर्म के संभ्रांत व्यक्तियों/सीएलजी मेम्बर व पीस कमेटी के सदस्यो के थाना डोईवाला पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित गोष्ठी में त्यौहार को सकुशल समापन कराये जाने के लिए लोगो को पूर्व की भांति ही शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने को लेकर शान्ति व सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर सभी लोगो से सुझाव व शिकायते की जानकारी लेकर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अपील की गई।बताया की सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालें आसमाजिक तत्वो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए स्थानीय पुलिस द्वारा सोशल मीडिया व अन्य प्रकार से सतर्क निगरानी रहेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *