• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

व्यवसायियों को आर्थिक सहायता देने की मांग, पूर्व विधायक ने गांधी पार्क में किया उपवास

13/07/21
in अल्मोड़ा, उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
86
SHARES
107
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

अल्मोड़ा। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कोरोनाकाल में सुरक्षा की दृष्टि से लागू लाकडाऊन से व्यापारियों, कोचिंग इन्स्टीट्यूट संचालकों, जिम संचालकों, फड़ व्यवसाईयों, होटल व्यवसाईयों, टैन्ट हाऊस संचालकों, टैक्सी संचालकों, रैस्टोरैंट संचालकों, प्रिंटिंग प्रैस संचालकों, हेयर ड्रैसरों सहित अन्य को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर आज गांधी पार्क चौघानबाटा अल्मोड़ा में उपवास किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कोरोनाकाल की पहली और दूसरी लहर में लागू लाकडाऊन ने व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। लगातार बाजार बन्द होने से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है।आज व्यापारी बैंकों के कर्ज तले दब चुके हैं पर कोई व्यापारियों की सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार को एक स्पष्ट नीति बनाते हुए प्रत्येक व्यापारी को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि जिन भी व्यापारियों ने अपने व्यापार के लिए बैंकों से कर्ज लिया है उनका कोरोनाकाल का ब्याज स्पष्ट रूप से माफ किया जाए। इसके अलावा कोरोनाकाल का प्रत्येक व्यापारी का कम से कम छः माह का बिजली एवं पानी का बिल माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि इसी तरह कोचिंग एवं जिम भी इस कोरोनाकाल में पूरी तरह बन्द रहे जिससे इनके संचालकों और वहां कार्य करने वाले लोगों के सामने अपने परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है। श्री तिवारी ने कहा कि सरकार कोचिंग एवं जिम संचालकों के लिए भी आर्थिक सहायता की तत्काल घोषणा करे तथा जिन कोचिंग एवं जिम संचालकों ने अपने कोचिंग एवं जिम के लिए बैकों से ऋण लिया है उनके ऋण का छः महीने का ब्याज केन्द्र सरकार पहल करते हुए तुरन्त माफ करवाये। उन्होंने कहा कि लघु व्यवसाईयों के रूप में हजारों फड़ व्यवसाई भी हैं जो दैनिक रूप से अपना व्यापार कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, परन्तु इस कोरोनाकाल में उनका व्यवसाय पूरी तरह से तबाह हो चुका है। सरकार को इन समस्त फड़ व्यवसाईयों को प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए ताकि ये अपना व्यापार पुनः संचालित कर सके।

उन्होंने कहा कि इसी तरह होटल संचालक, रैस्टोरैंट संचालक, टैन्ट हाऊस संचालक सहित प्रिंटिंग प्रैस संचालक, हेयर ड्रैसर, आटोमोबाइल वाले इस लाकडाऊन में पूरी तरह से आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके हैं। सरकार इन्हें भी वरीयता के क्रम में लेकर अविलम्ब इन्हें भी आर्थिक सहायता दे तथा इनके बैंक ऋण का ब्याज माफ करे। उन्होंने कहा कि अनेक ऐसे टैक्सी संचालक भी हैं जिनकी इस लाकडाऊन ने कमर तोड़ कर रख दी है। काम ना चल पाने के कारण वे ऋण से लिए हुए वाहन की किश्त तक भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार टैक्सी संचालकों को भी आर्थिक सहायता दे तथा इनके बैंक ऋण का ब्याज माफ कर इन्हें ऋण की किश्तें चुकाने के लिए भी अतिरिक्त समय दे। श्री तिवारी ने नगरपालिका और जिला पंचायत से भी अनुरोध किया है कि उनके स्वामित्व में जितनी भी दुकानें हैं उनका किराया इनके द्वारा माफ किया जाए ताकि व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भाजपा की इस डबल इंजन सरकार ने ना तो व्यापारियों, ना ही कोचिंग संचालकों, ना ही जिम संचालकों और ना ही किसी वर्ग को आर्थिक सहायता दी और ना ही जनता के बारे में सोचा।स्वास्थ्य सुविधाएं देने में तो यह सरकार पहले ही असफल साबित हो गयी थी।

अब लाकडाऊन के कारण आर्थिक रूप से बदहाल हुए लोगों के लिए भी इस सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है। उन्होंने प्रदेश केन्द्र सरकार से स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि सरकार अविलंब इन सभी वर्गों के बारे में सोचे तथा इन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाये। श्री तिवारी के उपवास को नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व जिला सचिव व्यापार संघ तारा चन्द्र जोशी, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष प्रत्येश पान्डेय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, मंजू कान्डपाल, भूपेन्द्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, गीता सैनी, डेयरी फेडरेशन प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डे, अख्तर हुसैन, नवल बिष्ट, पन्नालाल कन्नौजिया, राबिन भण्डारी, हेम चन्द्र जोशी, मनोज कुमार वर्मा, मुकेश नेगी, विपुल कार्की, फाकिर खान, सुनील कठायत, महेश चन्द्र आर्या, बाल विक्रम सिंह, नरेश बाराकोटी, दिनेश चन्द्र जोशी, देव सिंह चौहान, शाहिद, नवल बिष्ट, लोकेश तिवारी, विक्की बिनवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Share34SendTweet22
Previous Post

पूर्व सीएम ग्रीष्मकालीन राजधानी में मनाएंगे हरेला, उर्गम घाटी भी पंहुचेंगे

Next Post

जिलाधिकारी ने रतूड़ा मे 5जुलाई को हुई कर दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के दिये आदेश

Related Posts

उत्तराखंड

स्वस्थ बचपन—स्वस्थ भारत’ अभियान चलाने की जरूरत : सुरक्षित दूध से वैज्ञानिक उत्तराखंड की ओर प्रतिबंध से आगे बढ़कर वैज्ञानिक दुग्ध सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता

August 9, 2026
7
उत्तराखंड

भारत विकास परिषद कोटद्वार द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओं के तहत आर्थिक रुप से कमजोर 25 छात्राओं की वार्षिक फीस की जमा

August 8, 2026
36
उत्तराखंड

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन

August 8, 2026
22
उत्तराखंड

ग्वालदम में जंगली जानवर का मांस बताक़र कुत्ते का मांस बेचने की एक अफवाह पूरे क्षेत्र में फैली

August 8, 2026
659
उत्तराखंड

डोईवाला: छात्र-छात्राओं को बांटी निःशुल्क नोटबुक

August 8, 2026
29
अल्मोड़ा

जनभावनाओं के अनुरूप उच्च न्यायालय और स्थायी राजधानी गैरसैंण में स्थापित की जाए: उपपा

August 8, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67718 shares
    Share 27087 Tweet 16930
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45787 shares
    Share 18315 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38074 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37374 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

स्वस्थ बचपन—स्वस्थ भारत’ अभियान चलाने की जरूरत : सुरक्षित दूध से वैज्ञानिक उत्तराखंड की ओर प्रतिबंध से आगे बढ़कर वैज्ञानिक दुग्ध सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता

August 9, 2026

भारत विकास परिषद कोटद्वार द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओं के तहत आर्थिक रुप से कमजोर 25 छात्राओं की वार्षिक फीस की जमा

August 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.