• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सतपाल महाराज से सीमांत क्षेत्र चमोली के विकास की अपेक्षा जताई

30/03/22
in उत्तराखंड, चमोली
496
SHARES
620
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

थराली से हरेंद्र बिष्ट।
प्रदेश के सबसे वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, धर्मस्व, जलागम के साथ ही इस बार पंचायती राज एवं ग्रामीण निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिलने पर पिंडर घाटी के जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज को भारी.भरकम विभागों का मंत्री बनाएं जाने का लाभ जहां पूरे राज्य को तो मिलेगा ही उनका लाभ चमोली जैसे समस्याग्रस्त जिले को काफी अधिक मिलना तय है। महाराज के द्वारा चमोली जिले के विकास के लिए किए तमाम कार्यों को आज भी जिले के वासिंदे शिद्दत से याद करते हैं। चाहे ऋषिकेश.कर्णप्रयाग रेल परियोजना हो या कि चमोली ही नहीं भारत के अंतिम गांव माणा में इतिहास में पहली बार केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया जाना हो, उनके चमोली प्रेम को जगजाहिर करता है।

दरअसल एक बार पुनः प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने सतपाल महाराज राज्य के सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं। उन्हें जहां राज्य सरकार के कामकाज का बेहतरीन अनुभव है, वहीं बतौर केंद्र सरकार के मंत्री का भी बेहतरीन अनुभव है। उनके राज्य में पुनः मंत्री बनने एवं लोनिवि, सिंचाई, पर्यटन के साथ ही पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण एवं सीधे आम जनता की दिनचर्याए रोजगारए विकास के पहले पायदान से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी मिलने से राज्य के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा चमोली जिले के वासिदों की खुशी कई गुना अधिक बढ़ गई हैं। यूं भी महाराज का चमोली प्रेम किसी से छुपा हुआ नही हैं।नब्बें के दशक में महाराज ने कर्णप्रयाग रेल लाइन का सपना देखा था जोकि अब कुछ ही सालों में धरातल पर उतारने वाला हैं।

इसी दौर में केंद्र में वित्त राज्य मंत्री रहते हुए उन्होंने माणा जिसे भारत का अंतिम गांव माना जाता हैं में वित्त मंत्रालय की हाई कमेटी बैठक करवा कर अपना चमोली प्रेम जाहिर किया था।यही नही पिछली भाजपा सरकार के अंतिम वर्ष में चमोली के विकास को गति देने के लिए उन्होंने चमोली जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल कर जिलें के विकास में तेजी लाने के साथ ही प्रशासनिक मशीनरी को दुरुस्त करने का जो प्रयास किया था उसी का परिणाम रहा कि जिले में जिला योजना सहित अन्य विकास कार्यों में तेजी आती दिखाई दी। फिर से राज्य में महाराज को अहम जिम्मेदारी मिलने से पूरे चमोली जिले में खुशी की एक अनोखी लहर दौड़ पड़ी है।

विकासखंड देवाल के युवा ब्लाक प्रमुख एवं इस विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से महाराज के चुनावी क्षेत्र चौबट्टाखाल के प्रभारी रहें डॉ दर्शन दानू ने महाराज को महत्त्वपूर्ण मंत्रालय सौंपे जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभवों का लाभ जहां प्रदेश के अन्य भागों को तो समान रूप से मिलेगा ही वही उनके बेहतरीन अनुभवों का अधिक लाभ चमोली जिले को मिलना तय है। कहा कि आज भी चमोली जिले के दर्जनों गांव यातायात सुविधा के लिए छटपटा रहे हैं, इसके अलावा दैवी आपदा से ख़तरों की जद में आ चुके गांवों को बचाने की जिम्मेदारी सरकार पर हैं। स्वरोजगार के तहत चमोली में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें महाराज के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग निर्देशन में ही सही तरह से पूरा किया जा सकता हैं। और आम जनता को इसका भारी लाभ मिलेगा।

Share198SendTweet124
Previous Post

धामी ने मंत्रियों के बीच विभाग बांटे, किस मंत्री को क्या-क्या मिला?

Next Post

फिल्म की शूटिंग के लिए डोईवाला पहुंचे बिग बी अमिताभ बच्चन

Related Posts

उत्तराखंड

मातृ दिवस पर छात्राओं की लघु नाटिका ने नम कीं आंखें’

May 9, 2026
7
उत्तराखंड

*‘मातृ दिवस पर छात्राओं की लघु नाटिका ने नम कीं आंखें’* डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में मातृ दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने मां की ममता और त्याग को दर्शाती प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भावुक कर दिया। मई माह के दूसरे रविवार को मनाए जाने वाले मदर्स डे पर कक्षा 11 की छात्राओं ने ‘मां की ममता’ विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका में दिखाया गया कि एक मां जीवनभर संघर्ष और कठिनाइयों का सामना कर अपने बच्चों को सफल बनाने के लिए समर्पित रहती है। प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं। लघु नाटिका की मुख्य पात्रा जिया ने एक भावपूर्ण गीत भी प्रस्तुत किया। छात्राएं जोया, सना सहित अन्य बच्चों ने भी अभिनय कर सराहना बटोरी। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि मातृ दिवस केवल एक सामान्य दिवस नहीं, बल्कि मां के प्रति हमारे कर्तव्यों और सम्मान को समझने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करने और उन्हें हमेशा प्राथमिकता देने का आह्वान किया। हिंदी विभागाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने मदर्स डे के साथ-साथ महाराणा प्रताप जयंती पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूजा जोशी, ओमप्रकाश काला, भुवनेश वर्मा, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, तेजवीर सिंह, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, अर्चना पाल, राजीव कंडवाल, श्यामानंद और गौरव रावत आदि रहे।

May 9, 2026
5
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर यूकेडी का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

May 9, 2026
6
उत्तराखंड

टूरिस्ट संदेश फाॅउण्डेशन के तत्वाधान में नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

May 9, 2026
18
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 50% घटी मोटे अनाज की खेती, विलुप्ति की कगार पर 13 प्रजातियां

May 9, 2026
5
उत्तराखंड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने शनिवार को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

May 9, 2026
16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67683 shares
    Share 27073 Tweet 16921
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45777 shares
    Share 18311 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38052 shares
    Share 15221 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37443 shares
    Share 14977 Tweet 9361
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मातृ दिवस पर छात्राओं की लघु नाटिका ने नम कीं आंखें’

May 9, 2026

*‘मातृ दिवस पर छात्राओं की लघु नाटिका ने नम कीं आंखें’* डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में मातृ दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने मां की ममता और त्याग को दर्शाती प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भावुक कर दिया। मई माह के दूसरे रविवार को मनाए जाने वाले मदर्स डे पर कक्षा 11 की छात्राओं ने ‘मां की ममता’ विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका में दिखाया गया कि एक मां जीवनभर संघर्ष और कठिनाइयों का सामना कर अपने बच्चों को सफल बनाने के लिए समर्पित रहती है। प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं। लघु नाटिका की मुख्य पात्रा जिया ने एक भावपूर्ण गीत भी प्रस्तुत किया। छात्राएं जोया, सना सहित अन्य बच्चों ने भी अभिनय कर सराहना बटोरी। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि मातृ दिवस केवल एक सामान्य दिवस नहीं, बल्कि मां के प्रति हमारे कर्तव्यों और सम्मान को समझने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करने और उन्हें हमेशा प्राथमिकता देने का आह्वान किया। हिंदी विभागाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने मदर्स डे के साथ-साथ महाराणा प्रताप जयंती पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूजा जोशी, ओमप्रकाश काला, भुवनेश वर्मा, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, तेजवीर सिंह, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, अर्चना पाल, राजीव कंडवाल, श्यामानंद और गौरव रावत आदि रहे।

May 9, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.