
उत्तराखंड समाचार
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज जौरासी पिथौरागढ में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर डाली। ग्राम प्रधान दुर्लेख तथा विद्यालय के प्राधानाचर्य की तरफ से थाना अस्कोट में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
संभवतः कल रात्रि में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में यह तोड़फोड़ की गई है। असामाजिक तत्वों ने एक कक्ष की खिड़की तोड़कर कैरम बोर्ड तथा अन्य खेल सामग्री चुराई गई है। कंप्यूटर कक्ष के बाहर लगे बिजली के बोर्ड किसी भारी वस्तु से मारकर उसे टेड़ा कर दिया गया है। स्कूल के लैब में तीन बिजली के बोर्ड बुरी तरह तोड़ दिए गए हैं और एक बोर्ड को भारी वस्तु से मारकर पिचका दिया गया है। स्कूल काफी बड़े क्षेत्र में बिखरा हुआ है। और कक्षों में भी तोड़फोड़ की संभावना जताई जा रही है।
इस संबंध में प्रधान दुर्लेख और विद्यालय के प्रधानाचार्य की तरफ से थाना अस्कोट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि तहरीर थाने में रिसीव करा ली गई है। पुलिस के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस इसे यदि गंभीरता से लेती है तो आगे ऐसी घटनाओं पर लगाम लग पाएगी, अन्यथा असामाजिक तत्वों के होंसले बुलंद होंगे और इससे भी बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हुए वे नहीं हिचकेंगे।











