कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। हिमालियन अस्पताल स्वामीराम नगर जौलीग्रांट के सहयोग व श्री पंचायती धर्मशाला मंदिर समिति कोटद्वार द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरण की गई।
हिमालियन अस्पताल के सी.पी. नैथानी ने बताया कि हिमालियन अस्पताल जौलीग्रांट द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ रविवार को शिविर आयोजित किए जाते हैं।
आयोजित शिवर में हिमालियन अस्पताल जौलीग्रांट के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० सारा गुलेरिया, मेडिसन विशेषज्ञ डॉ० श्रेय सिंह, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ० चरत सिंघल, बालरोग विशेषज्ञ डॉ० ईशा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ० पल्लवी द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर में लगभग 95 मरीजों का स्वास्थ्य जाँच कर दवा वितरित की गई।
इस अवसर पर हिमालियन अस्पताल जौलीग्रांट के सी.पी. नैथानी, सत्यपाल सिंधवाल, नर्सिंग स्टाफ अर्जुन, अमन खत्री, फार्मासिस्ट (कल्पतरु) पंकज सिंह सहित श्री पंचायत धर्मशाला मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार जी पर मुस्तैदी बंसल, कोषाध्य राजेश त्रिपाठी, सचिव सुनिल कुमार गोयल, नरेश डबराल, राजू छाबड़ा आदि मौजूद रहे।












