• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कोटद्वार में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का हुआ लोकार्पण, नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

कोटद्वार क्षेत्र के विकास को मिलेगी नयी दिशा

13/04/26
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
19
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कमल बिष्ट/ उत्तराखण्ड समाचार।
गढ़वाल। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का कोटद्वार स्थित तहसील परिसर में लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्घेरिटा है तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण मौजूद रहे।
इस अवसर पर 12 आवेदकों के पासपोर्ट तैयार कर मुख्य अतिथि द्वारा संबंधित व्यक्तियों को वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि पबित्रा मार्घेरिटा ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली भाषा में की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य विदेश संबंधी सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाना है, जिसके लिए देशभर में ऐसे केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश में 453 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के मंत्र के अनुरूप यह पहल विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गढ़वाल सांसद ने कहा कि वर्ष 2026 गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक रहेगा और इस वर्ष अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से लोगों को देहरादून आने-जाने में लगने वाला समय बचेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति सशक्त हुई है तथा विदेशों में विभिन्न कारणों से फंसे 250 से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है, जिनमें उत्तराखंड के लोग भी शामिल हैं।

उन्होंने कण्वाश्रम के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वहां एक भव्य स्मारक स्थापित किया जाएगा। साथ ही चिल्लरखाल–लालढांग मोटर मार्ग का मार्ग प्रशस्त हो चुका है तथा कंडी मोटर मार्ग को रामनगर से जोड़े जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोटद्वार से वंदे भारत रेल सेवा प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा तथा पौड़ी को जोड़ने के लिए सुरंग निर्माण की भी योजना है। जोशीमठ एवं पौड़ी में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा तथा जनपद के कुछ विकासखंडों को जैविक विकासखंड घोषित कर कृषि को सुदृढ़ किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार क्षेत्र की प्रमुख जनहित मांगों का उल्लेख करते हुए पीजीआई स्तर के बड़े अस्पताल की स्थापना, कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नाम “कण्वनगरी स्टेशन” किए जाने, कोटद्वार से देहरादून एवं लखनऊ सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए नयी रेल सेवाएं प्रारंभ करने तथा कण्वाश्रम के समग्र विकास की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इन मांगों के पूर्ण होने से कोटद्वार क्षेत्र के विकास को नयी दिशा मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य, पर्यटन एवं परिवहन सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप सिंह रावत, पौड़ी राजकुमार पोरी, महापौर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, राजेन्द्र अन्थवाल, विदेश मंत्रालय से संयुक्त सचिव एस. कोवेंथन, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी देहरादून अनुज स्वरूप, डाक विभाग से निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला, जिला अध्यक्ष भाजपा राजगौरव नौटियाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share8SendTweet5
Previous Post

उस स्वर्णयुग की स्वर्णिम आभा लुप्त हुई..

Next Post

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Related Posts

उत्तराखंड

बशीर बद्र : उर्दू अदब का चमकता सितारा बुझ गया

May 29, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: रक्तवीरों ने रक्तदान कर बचाई 03 मरीजों की जान

May 29, 2026
24
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं

May 29, 2026
9
उत्तराखंड

राम तेरी गंगा हो गयी बहुत ही मैली

May 29, 2026
24
उत्तराखंड

डोईवाला: बीएलए-2 के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

May 29, 2026
26
उत्तराखंड

डोईवाला: रेशम माजरी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग

May 29, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67688 shares
    Share 27075 Tweet 16922
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45779 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38057 shares
    Share 15223 Tweet 9514
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37331 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

बशीर बद्र : उर्दू अदब का चमकता सितारा बुझ गया

May 29, 2026

डोईवाला: रक्तवीरों ने रक्तदान कर बचाई 03 मरीजों की जान

May 29, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.