• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

बारिश का कहर : घरों में घुसा पानी, मार्ग बंद

30/06/25
in उत्तराखंड, डोईवाला, देहरादून
Reading Time: 1min read
42
SHARES
53
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। बीते शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव हो गया, वहीं भारी मात्रा में पानी घरों और दुकानों में भी घुस गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उधर, मौसम विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विगत दिवस हुई झमाझम वर्षा से डोईवाला समेत आसपास के क्षेत्रों की नदी और नाले उफान पर आ गए हैं। ऐसे में इन जलस्रोतों के समीप निवासरत लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है और उनकी सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है।

रविवार को हुई तेज बारिश के कारण जंगल के बरसाती नाले में उफान आ गया, जिससे भानियावाला–जौलीग्रांट मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। फ्लाईओवर के नीचे भी बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिसके चलते यातायात व्यवस्था काफी देर तक बाधित रही।

वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप स्थित बरसाती नाले में आए उफान से चोर पुलिया और अठुरवाला क्षेत्र के कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

तेज बारिश से सुसवा नदी में आई बाढ़ के कारण सिमलास ग्रांट की सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई। पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने बताया कि नांगल बुलंदावाला क्षेत्र के पास सुसवा नदी की बाढ़ से खतरा बना हुआ है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। सुसवा नदी के कटाव से नहर बह जाने के कारण अब सिंचाई के लिए पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न होंगी।

विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि खेतों में अत्यधिक जलभराव के कारण फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पालिका प्रशासन की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
______
बारिश के कारण मार्ग अवरुद्ध

डोईवाला विधानसभा के पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को हुई भारी बारिश के चलते कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। इठारना से देवली तक का लगभग तीन किलोमीटर लंबा मोटरमार्ग पूरी तरह बंद रहा। इसके अलावा थानो–धारकोट मोटर मार्ग और सोड़ासरोली मोटर मार्ग भी बारिश के कारण बाधित हो गए, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी।
_____
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान जॉलीग्रांट एयरपोर्ट विभाग ने कुल 150.4 एमएम बारिश दर्ज की है। वहीं, रविवार शाम 6 बजे तक कुल 8.5 एमएम अतिरिक्त बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
_____
भारी बारिश के दृष्टिगत जिला प्रशासन सतर्क

डोईवाला। रविवार को ऋषिकेश एसडीएम योगेश मेहरा ने रानीपोखरी में जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। मौसम विभाग की चेतावनी और जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम से जुडे सभी अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। क्षेत्रों में जल जमाव न हो, बारिश के पानी की उचित निकासी, जल भराव वाले क्षेत्रों पर निरंतर निगरानी और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने को कहा है।

Share17SendTweet11
Previous Post

मतदेय स्थलों में तैनात मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न

Next Post

डोईवाला: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्री परीक्षा

Related Posts

उत्तराखंड

पलायन से जूझ रहे एक सरकारी स्कूल को डिजिटल बनाने की सफल मुहिम

September 23, 2026
12
उत्तराखंड

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026
91
उत्तराखंड

पहाड़ी मूली, रंग-रूप स्वाद तीनों में अलग, पत्ते से लेकर जड़ तक सब उपयोगी

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

नंदा देवी देश ही नहीं विदेशी सैलानियों की आस्था का भी केंद्र है

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

डोडीताल में विराजे हैं ‘डोडीराजा यहीं मां पार्वती ने दिया था भगवान गणेश को जन्म

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड

September 22, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67744 shares
    Share 27098 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

पलायन से जूझ रहे एक सरकारी स्कूल को डिजिटल बनाने की सफल मुहिम

September 23, 2026

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.