डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सादगी और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विकास कार्यों, सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और युवाओं को सशक्त बनाने में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी के दूरदर्शी विचारों ने देश को आधुनिक भारत के रूप में गढ़ने की दिशा दी। इस दौरान मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट, कीर्ति नेगी, शैलेंद्र नेगी, ताजबर नेगी, प्रेम सिंह, जितेंद्र बिष्ट, खेम सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे











