गैरसैंण। सोमवार को सघन इंद्र धनुष का प्राथमिक विद्यालय गांवली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाँ.मणीभूषण पंत द्वारा शुभारंभ करते हुए सहयोगी कार्यकर्ताओं से 6 जनवरी को द्वितीय तथा 3 फरवरी को तृतीय और 2 मार्च 2020 को चतुर्थ चरण के लिए भी सक्रिय रह कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया और कहा कि यह कार्यक्रम बुधवार और शनिवार तथा राजकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक चरण में सात दिन चलेगा। कार्यक्रम में जहां प्रतिरक्षण में छूटे हुए नहीं मिलते वहां पर स्वच्छता, कुपोषण, सर्वेक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी सभायें और गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा।
इस दौरान विभाग द्वारा प्रतिरक्षण के लाभ से वंचित 13 माह की गांवली की बानी पुत्री नरेंद्र सिंह को बी सी जी और बिटामिन ए की पहली खुराक दी गई उक्त बालिका की मां की कुछ माह पूर्व मृत्यु हो जाने से बालिका टीकाकरण से वंचित रह गई थी और नौगांव में दो गर्भवती माताओं को टी टी की पहली डोज दी गई ।
इस दौरान वार्ड 6 के सभासद राजेंद्र सिंह शाह, बी पी एम मनोज खंडूरी, स्वास्थ्य निरीक्षिका रूकमा बिष्ट, एएनएम लक्ष्मी बिष्ट, डी ई ओ हिम्मत सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुनीता देवी, सहायिका मंजू देवी, प्रा वि की प्रधानाध्यापिका कमला पंवार, आदि मौजूद रहे।












