• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पुलिस महानिरीक्षक,गढ़वाल ने रुद्रप्रयाग की पुलिस का वार्षिक निरीक्षण

24/03/23
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
247
SHARES
309
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग पहुँचे पुलिस महानिरीक्षक गढवाल करन सिंह नगन्याल द्वारा पुलिस लाइन,पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं व कोतवाली रुद्रप्रयाग का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

सबसे पहले आई जी गढवाल ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ग्रहण कर परेड अभ्यास का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके द्वारा पुलिस कार्मिकों द्वारा की जा रही परेड की सभी टोलियों का बारीकी से निरीक्षण कर कमाण्ड एवं कण्ट्रोल के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। यहां उपस्थित पुलिस उपाधीक्षकों व प्रतिसार निरीक्षक से कहा गया कि पुलिस ग्राउण्ड में गेम्स इत्यादि खेलने के निर्देश दिये गये।परेड के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर,बैरक,भोजनालय,कैश कार्यालय,गणना कार्यालय,स्टोर कार्यालय,परिवहन शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर समस्यायें पूछी गयीं।कतिपय कार्मिकों द्वारा उठायी गयी समस्याओं पर यथोचित निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया गया।उपस्थित सभी कार्मिकों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने के निर्देश दिये गये। टीम वर्क की भांति कार्य किये जाने को कहा गया। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि जनपद में स्थित श्री केदारनाथ धाम की महत्ता विश्व स्तर पर है,यहां पर हर वर्ष देश विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है।ऐसे में प्रत्येक पुलिस कर्मी को मधुर एवं सौम्य व्यवहार का परिचय देकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना है,दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखे जाने के निर्देश दिये गये।वही आवंटित सरकारी सम्पत्ति एवं आवास इत्यादि का रख-रखाव सही ढंग से किये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस कार्मिकों के कल्याण हेतु नियमित रूप से कार्य किये जा रहे हैं। आगामी समय में होने वाली चारधाम यात्रा एक चुनौती है,इसे सुगम ढंग से कराने हेतु हमारा स्वयं का व्यवहार सही होना आवश्यक है,पुलिस की छवि सुधारने में हरेक की भूमिका है,ऐसा कोई भी कृत्य न करें,जिससे कि पुलिस की छवि धूमिल होती हो। हम लोग जन सरोकार से जुड़े हैं,और हमें जनता की सेवा करनी है। आईजी गढवाल ने उपस्थित सभी कार्मिकों को याद दिलाया कि वे सड़क दुर्घटना के दौरान मदद करने वाले गुड समेरिटन व्यक्तियों के नाम अपने उच्चाधिकारियों तक पहुंचायें।ऐसे लोगों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाये।सामान्यतःकिसी भी प्रकार की दुर्घटना इत्यादि में सबसे नजदीक आस-पास के लोग ही होते हैं,ऐसे में कुछ लोग जो कि मदद करने को आगे आते हैं,उनको सम्मानित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जनपद में अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया।पुलिस सम्मेलन के बाद जनपद के सभी थाना,चौकी व शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर अपराध अनावरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये। साइबर ठगी व धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्यवाही किये जाने व विवेचनाओं को अनावश्यक लम्बित न रखे जाने के भी उन्होंने निर्देश दिये। एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

सूचनाधिकार के प्रकरणों पर अधिनियम के अनुरूप सूचना उपलब्ध कराये जाने तथा अपीलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। सूचना आयोग की अपीलों में पूर्ण जानकारी रखने वाले अधिकारियों को भेजे जाने के निर्देश दिये गये।सभी प्रभारियों का उत्साह वर्धन किया गया कि वे इसी प्रकार से अच्छे कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आंकिक शाखा के निरीक्षण अवसर पर पुरानी ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये।जीपीएफ एवं एनपीएस बुक की प्रविष्टियों को अद्यावधिक किये जाने के निर्देश दिये गये।जीपीएफ निकालने वाले कार्मिकों का उनसे सम्बन्धित लेजर से मिलान कर अद्यावधिक किये जाने के निर्देश दिये गये।सभी कार्मिकों के नॉमिनी का डाटा सही किये जाने तथा अभियान के तौर पर सभी पासबुक अपडेट करवाने के निर्देश उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को दिये गये।

प्रधान लिपिक शाखा का निरीक्षण कर कार्मिकों की प्रविष्टियों का अंकन ऑनलाइन किये जाने व सेवाभिलेखों की प्रविष्टियों को अद्यावधिक किये जाने के निर्देश दिये गये।सेवाभिलेखों का पंचवर्षीय सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिये गये।लम्बित पत्रावलियों के निस्तारण हेतु अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये।

संचार शाखा का निरीक्षण कर पोलनेट कक्ष एवं संचार कार्मिकों के दायित्वों की जानकारी ली गयी।स्थानीय अभिसूचना इकाई का निरीक्षण कर अभिसूचना संकलन किये जाने,पासपोर्ट वैरिफिकेशन,विदेशियों के पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की गयी।

क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग व क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी कार्यालयों में अपराध रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। अपराध रजिस्टरों में की जाने वाली प्रविष्टियों को सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के स्वयं के हस्तलेख से किये जाने के निर्देश दिये गये।

कोतवाली रुद्रप्रयाग का निरीक्षण करते हुए महिला हैल्प डेस्क में नियुक्त महिला पुलिस कार्मिकों से संवाद स्थापित कर उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली गयी। महिलाओ की समस्या व शिकायत को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए उचित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। तदोपरान्त थाना परिसर,थाना कार्यालय,मालखाना,अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।थाने के मालखाने में कोई भी लम्बित माल न होने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए थाना कार्यालय स्टाफ को ₹  5000 का नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषण की गयी।थाने से सम्बन्धित रजिस्टरों का अवलोकन कर अद्यावधिक किये जाने के निर्देश दिये गये।थाने को आवंटित शस्त्रों की साफ-सफाई सही पायी गयी।

निरीक्षण के उपरान्त जनपद के पत्रकार बन्धुओं से मुखातिब होते हुए अवगत कराया गया कि वे यहां पर जनपद रुद्रप्रयाग के वार्षिक निरीक्षण हेतु आये हैं,निरीक्षण का उद्देश्य यही है कि हमारे मे जो भी कमियां हैं,चाहे अभिलेखों में हो या कार्मिकों की कार्यकुशलता में,निरीक्षण के दौरान इसे दूर करने का प्रयास किया जाता है।आज यहां पर जनपद में नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा बहुत अच्छी परेड का प्रदर्शन किया गया है। अभिलेखों का रख-रखाव सही पाया गया है,उपलब्ध संशाधनों का सही ढंग से उपयोग किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान थाना मालखाना सही रखने पर रिवार्ड दिया गया है।जवानों से संवाद स्थापित किया गया है,सभी जवान जनसेवा के लिए तैयार हैं।

इस वर्ष के यात्रा काल में जनपद रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित आवश्यकताओं को पूरा कराया जायेगा।यहां पर सबसे कठिन यात्रा होती है,केदारनाथ धाम पहुंचने तक तकरीबन 16 कि0मी0 की पैदल दूरी तय करनी होती है।इस बार की यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन हेतु युवा एवं अनुभवी कार्मिकों को मिश्रित रूप से तैनात किया जायेगा।ताकि यात्रा का सरल व सुगम बनाया जा सके।इससे पहले जनपद के पुलिस अधीक्षक से भी वार्ता हुई है कि नियुक्त होने वाले पुलिस बल को भली भांति ब्रीफ किया जाये।उनको क्या करना है,क्या नहीं इस बारे में जागरुक किया जाये।साथ ही गौरीकुण्ड के चौकी प्रभारी से भी इस बार के यात्राकाल में की जाने वाली कार्यवाही का फीडबैक भी लिया गया है। इस बार यात्रा काल में काम करने वाले हरेक चाहे घोड़ा संचालक हो,डण्डी कण्डी हो या कोई भी सभी की पहचान के तौर पर उनके पंजीकरण एवं मोबाइल नम्बर का डाटा रखा जायेगा।कोई भी बिना पहचान के यात्रा मार्ग पर नहीं चल सकेगा।आगामी यात्रा काल में पुलिस की चौकियों को सुदृढ़ीकरण करते हुए पुलिस बल सहित एसडीआरएफ,पीएसी,जल पुलिस,पर्यटन पुलिस की तैनाती की जायेगी।यात्रा मार्गों में तैनात होने वाले पुलिस बल के रहने व खान पान के उचित प्रबन्धन किये जाने हेतु सम्बन्धित सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये जा रहे हैं।पुलिस बल की कमी के सन्दर्भ में अवगत कराया गया कि मैदानी जनपदों से यहां पर पुलिस बल की नियुक्ति की जायेगी। साथ ही पीएसी आई0आर0बी0 की भी तैनाती की जायेगी।और अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर कुमायूं परिक्षेत्र से भी पुलिस बल नियुक्त कराया जायेगा।यात्रा मार्गों के सुधारीकरण से सम्बन्धित बिन्दु पर अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन हेतु सभी विभागों को निर्देश दिये गये हैं,इस क्रम में पुलिस विभाग के स्तर से भी मार्गों का निरीक्षण भ्रमण कर पायी गयी कमियों को समय से ठीक करने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित किया गया है।आगामी समय में मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित विभागों के स्तर से सड़कों का सुधारीकरण किया जायेगा।हैली सेवाओं के नाम पर होनी वाली धोखाधड़ी पर अवगत कराया गया कि इससे बचने का उपाय यही है कि सभी लोग किसी भी प्रकार के लोभ लालच में न आयें। केवल इंटरनेट पर सर्च करके किसी भी प्रकार की हैली सेवा के नाम पर बनी वेबसाइट पर न जायें।इंटरनेट में इस प्रकार के बहुत सारे फर्जी लिंक व वेबसाइट इत्यादि होते हैं।अब तक इस वर्ष के यात्रा काल हेतु हैलीकॉप्टर सेवाओं से सम्बन्धित कोई भी वेबसाइट लांच नहीं हुई है,आगामी समय में जैसे ही अधिकृत वेबसाइट लांच होती है,पुलिस के स्तर से भी इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जायेगा। उनके द्वारा अपील की गयी कि किसी भी प्रकार के लोभ लालच या झांसे में न आयें।

निरीक्षक अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे,पुलिस उपाधीक्षक,रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल,पुलिस उपाधीक्षक,गुप्तकाशी विमल रावत,पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स हर्षवर्द्धनी सुमन,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल,बण्डवाल,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी,गोपनीय सहायक आई0जी0 रेंज के0एन0 चिलकोटी सहित जनपद रुद्रप्रयाग के सभी थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी,शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Share99SendTweet62
Previous Post

श्री केदारनाथ धाम में मोसम के खराब होने के चलते यात्रा व्यवस्थाओं को सुधारने की गति में आ रही दिक्कते

Next Post

जी-20 सम्मेलन के सम्बंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

May 2, 2026
5
उत्तराखंड

लोहाघाट की बेटी आयुश्री भावे ने बढ़ाया मान, अमेरिका की प्रतिष्ठित केलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

May 2, 2026
6
उत्तराखंड

बैसाख पूर्णमासी के मौके पर लाटू देवता के कपाट विधि-विधान के साथ खोलें

May 1, 2026
9
उत्तराखंड

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हेतु दिए निर्देश

May 1, 2026
11
उत्तराखंड

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ की प्रशिक्षण शाखा का किया अवलोकन

May 1, 2026
8
उत्तराखंड

मुन्दोली राइडर्स क्लब द्वारा एक भव्य मैराथन “अविरल नंदा रन” का सफल आयोजन

May 1, 2026
9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67682 shares
    Share 27073 Tweet 16921
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45776 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38051 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37442 shares
    Share 14977 Tweet 9361
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

May 2, 2026

लोहाघाट की बेटी आयुश्री भावे ने बढ़ाया मान, अमेरिका की प्रतिष्ठित केलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

May 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.