• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

काश्तकारों को उपलबध कराया जायेगा ब्याज मुक्त कृषि ऋण

07/01/19
in उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
98
SHARES
122
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में किया 107.73 करोड रूपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
पौड़ी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के काश्तकारों को कृषि उपकरणों की व्यवस्था हेतु शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके ब्याज की धनराशि की भरपाई खनन, परिवहन एवं ऊर्जा के क्षेत्र से हुई राजस्व प्राप्ति से की जायेगी। इससे किसानों को सुविधा होने के साथ ही उनकी आय दुगनी करने में मदद मिलेगी। इससे पूर्व प0 दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत लघु एवं सीमान्त किसानों को 2 प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा था जिससे लाखों किसानों को फायदा हुआ है। अब शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर काश्तकारों को ऋण उपलब्ध कराने से किसानों को सुविधा होगी। यह किसानों के कल्याण के लिये महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सोमवार को पौड़ी में की।
पौड़ी में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का शुभारम्भ करने के साथ ही 107.73 करोड की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिसमें 78.08 करोड की 11 योजना का लोकार्पण तथा 29.65 करोड की 14 योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पौड़ी के कोट ब्लाक स्थित देवार में एन.सी.सी. एकेडमी खोलने, पौड़ी की ल्वाली झील का निर्माण करने, कोट ब्लाक के फलस्वाड़ी में माता सीता मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 2 करोड़ देने, उत्तरकाशी में राज्य का पहला स्किल डेवल्पमेंट काॅलेज बनाने, जयहरीखाल में मेधावी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाने, 19.11 करोड की लागत से रामकुंड देवप्रयाग-सबदरखाल-कादेखाल पंपिंग योजना का निर्माण करने, कल्जीखाल ब्लाक में ग्राम भक्तोली-मुंडनेश्वर तथा डांग-भवन्यू-कोलड़ी से श्रीकोट-पोखरीखेत तक मोटर मार्ग निर्माण, कोट ब्लाक में बन्तापानी-कड़ाकोट-भुवनेश्वर तथा पौड़ी ब्लाक में घोड़ीखाल बैंड से पाली-रैदुल-आलीधार मोटर मार्ग का निर्माण, पक्कीकरण व सुधारीकरण करने एवं सतपुली थाने के समीप स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर बने सुलभ शौचालय नगर पंचायत सतपुली को आवंटित करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एन.सी.सी. एकेडमी के लिए 10 एकड़ भूमि को चयनित की गई है, वहीं पौड़ी की ल्वाली झील निर्माण की डीपीआर तैयार हो चुकी है। झील का निर्माण 6.50 करोड़ की लागत से शुरू किया जाएगा। झील में लगभग 80 लाख लीटर पानी रिजर्व किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने पौड़ी तथा टिहरी की स्थिति पर चिंता जताई। कहा कि इन जनपदों की रौनक को दोबारा लौटाने के लिए सरकार द्वारा ठोस येाजनाएं बनायी जा रही हैं। इसके तहत पौड़ी जनपद में एनसीसी एकेडमी की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कौरी घोषणाएं ना करने का पुनः अपना संकल्प दोहराया। कहा कि उनके कार्यकाल में जनपद पौड़ी में की गई 103 घोषणाओं के सापेक्ष 87 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष 16 घोषणाएं पर कार्यवाही गतिमान है, जिन्हें शीघ्र निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने राज्य में बच्चों की गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जयहरीखाल ब्लाक में आधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय विद्यालय की भी स्थापना की जा रही है। जिसमें उत्तराखंड के सभी धर्म व जाति के मेधावियों छात्राओं के जिन अभिभावकों की सेलेरी कम होगी उनको निःशुल्क शिक्षा मुहैया करायी जाएगी। ताकि अपने राज्य के बच्चे देश में आयोजित होने वाली किसी भी प्रतियोगिता मंे अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के लिये 02 एम्बुलैंसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गल्ला गोदाम स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने संयुक्त रूप से भूमि का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, लैंसडोन विधायक दिलीप सिंह रावत, यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी, स्वास्थ्य सलाहकार समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित थे।

Share39SendTweet25
Previous Post

मुख्य सचिव ने बागवानी, कृषि के क्षेत्र में हार्क के प्रयासों को सराहा

Next Post

शिक्षकों में पेश की मिशाल, शीतकालीन अवकाश में विषयगत जटिलताओं पर किया मंथन

Related Posts

उत्तराखंड

*मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

July 17, 2026
7
उत्तराखंड

ताम्रनगरी के रूप में बना रहेगा अल्मोड़ा का अस्तित्व!

July 17, 2026
7
उत्तराखंड

बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

July 17, 2026
5
उत्तराखंड

विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु शासन ने गठित की समिति

July 17, 2026
57
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित

July 17, 2026
5
उत्तराखंड

नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड को मिली बड़ी सफलता

July 17, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67712 shares
    Share 27085 Tweet 16928
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45786 shares
    Share 18314 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38068 shares
    Share 15227 Tweet 9517
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

*मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

July 17, 2026

ताम्रनगरी के रूप में बना रहेगा अल्मोड़ा का अस्तित्व!

July 17, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.