• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सरकारी जन कल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभागों की नैतिक जिम्मेदारीः गणेश जोशी

07/12/22
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2min read
118
SHARES
147
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी/ रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग-  एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के कृषि,सैनिक कल्याण व ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को रुद्रा काॅम्पलेक्स में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने जिला विकास, कृषि,उद्यान व सैनिक कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास,प्रधानमंत्री सड़क योजना आदि विभागों की गहनता से समीक्षा की।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि अंतिम छोर तक निवासरत आम जनमानस को संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए उसे विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उनका लाभ उन तक उपलब्ध कराना विभागों की नैतीक जिम्मेवारी है.इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। मनरेगा की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मनरेगा के अंतर्गत जो भी कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्धता के साथ पूर्ण करें तथा जाॅब कार्ड धारकों का भुगतान समय से कराना सुनिश्चित कराया जाए।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें उपलब्ध कराने के लिए उन्हें क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार उत्तम किस्म का कृषि बीज उपलब्ध कराया जाए जिससे कि उनकी अधिक पैदावार हो सके तथा समय-समय पर सभी किसानों को उचित प्रशिक्षण मुहैया कराया जाए।
आजीविका के क्षेत्र में अधिक से अधिक महिला समूहों को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले उत्पादकों को उचित बाजार उपलब्ध कराया जाए जिससे कि उनकी आजीविका में वृद्धि हो सके।
 प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जो सड़कें क्षतिग्रस्त हैं उन सड़कों का तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें एवं सड़क कटान के कारण ग्रामीणों की मुआवजे की धनराशि का भुगतान यथाशीघ्र कराने के निर्देश दिए।आपदा के कारण जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं उन सड़कों को यथासंभव मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए।
  वही सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उन योजनाओं का लाभ उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाए।सैनिक विश्राम गृह की समीक्षा करते हुए कहा कि सैनिक विश्राम गृह में सैनिक परिवारों के रहने के लिए अतिरिक्त कक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अनेकों विकास कार्य किए जा रहे हैं जिनकी माॅनीटरिंग स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनपद भ्रमण कर लगातार की जा रही है। इसके साथ ही जनपद के प्रभारी मंत्री भी लगातार माॅनीटरिंग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि वर्ष 2025 में जब हमारा राज्य 25 वर्ष का पूर्ण होगा तब हम कृषि,उद्यान के क्षेत्र में किए जा रहे उत्पादों को दोगुना करेंगे इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एप्पल मिशन में मिलने वाली धनराशि 3 करोड़ को बढ़ाकर अब 12 करोड़ कर दिया गया है।इसी तरह कीवी फल के लिए 18 करोड़ किया गया इससे जनपद में एप्पल और कीवी की खेती करने वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नौजवान युवक को घर में ही उसकी फसल का उचित दाम मिल जाए तो वह पलायन क्यों करेगा इस विषय पर हमारी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को पहले गरीबों का भोजन कहा जाता था लेकिन आज ख्याति प्राप्त होटलों में इन्हें परोसा जाता है इसलिए इनमें भी आर्थिकी की अपार संभावनाएं हैं इसके लिए राज्य सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया है कि मिडडे मील में बच्चों को इन्हें दिया जाएगा ताकि इसकी खपत बढ़े और किसानों को मार्केट उपलब्ध हो सके।राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों का 50-50 सदस्यीय समूह बनाकर प्रशिक्षण हेतु कुरूक्षेत्र भेज रहे हैं ताकि वह प्रशिक्षित होकर अन्य लोगों को भी अपने अनुभव बता सकें। इस तरह सभी मंत्रियों द्वारा उनसे संबंधित विभागों की समीक्षा की जा रही है।
 जनपद की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर मा. मंत्री द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा सभी अधिकारियों को तत्परता के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने जनपद आगमन पर मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।उन्होनं मंत्री को आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उन पर संबंधित विभागों द्वारा उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।
 इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह,कपकोट विधायक सुरेश गड़िया,जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार,सभासद सुरेंद्र रावत, दलवीर सिंह दानू,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,मुख्य कृषि/जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी,अधि.अभि.पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण,ओम जी गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे.
ReplyForward
Share47SendTweet30
Previous Post

पीएम मोदी जल्द आएंगे कुमाऊं के दौरे पर

Next Post

प्लास्टिक हमारे वातावरण और जीवन के लिए बहुत ही नुकसानदायक है : दमयंती

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: फतेहपुर टांडा में बालाजी एसोसिएट स्टोन क्रशर बंद रखने के निर्देश, दोबारा होगी जांच

September 30, 2026
15
उत्तराखंड

20 हजार फीट की ऊंचाई पर चलने वाला पहला हेली रेस्क्यू

September 30, 2026
1
उत्तराखंड

अनाजों में राजा माना जाने वाला मंडुवा

September 30, 2026
1
उत्तराखंड

सरकार के सामने अब सिर्फ सफाई नहीं, कचरा रोकने की चुनौती

September 30, 2026
2
उत्तराखंड

मल्ला जौहर में भूस्खलन और ठंड से 80 भेड़-बकरियों की मौत

September 30, 2026
2
उत्तराखंड

डोईवाला: खाटू श्याम मंडल वंदना महोत्सव में गूंजे बाबा के जयकारे

September 30, 2026
3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67749 shares
    Share 27100 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: फतेहपुर टांडा में बालाजी एसोसिएट स्टोन क्रशर बंद रखने के निर्देश, दोबारा होगी जांच

September 30, 2026

20 हजार फीट की ऊंचाई पर चलने वाला पहला हेली रेस्क्यू

September 30, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.