भेंटा चक उरगम भरकी मोटर मार्ग पर दो पुलों की मांग पर सर्वेक्षण के लिए पीएमजीएसवाई पोखरी के जेई पहुचे उर्गम घाटी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भेंटा चक उरगम भरकी गीरा वांसा के उनियाण गदेरा गरसा गाड़ पुल निर्माण की मांग पर लोक निर्माण विभाग पोखरी पीएमजीएसवाई के जेई के द्वारा दोनों जगह का निरीक्षण किया गया पुलों की लंबाई के बारे में बात की गई माप की गई पिछले दिनों उत्तराखंड के ग्रामीण विकास के सचिव से इस संबंध में वार्ता की गई थी उन्होंने तत्काल उत्तराखंड पीएम जे एस वाई के मुख्य अभियंता आरपी सिंह से बात की थी और उन्होंने इसकी रिपोर्ट मांगी थी
आज भरकी गांव भेंटा गांव के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुलों के बारे में चर्चा हुई स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें युवक मंगल दल अध्यक्ष भरकी सुभाष रावत, वन पंचायत सरपंच सुरेंद्र सिंह रावत जितेंद्र सिंह पवार स्वयं लक्ष्मण सिंह नेगी की उपस्थिति में यह निरीक्षण कार्य किया गया। यह सड़क लगभग १७ किलोमीटर निर्माण किया जाना है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत काम चल रहा है इस सड़क पर 4 पुलों की आवश्यकता थी जिसमें दो पुलो की स्वीकृत हो चुकी हैं दो पुलों का निर्माण की ओर आवश्यकता है इस प्रकरण में कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी के द्वारा जिलाधिकारी चमोली से भी पुलों के संबंध में मांग की गई थी जिलाधिकारी चमोली के द्वारा अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पोखरी से रिपोर्ट मांगी गई थी इस प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई के आदेश जिला अधिकारी चमोली के द्वारा दिए गए थे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जेई बिष्ट के द्वारा सड़क की गुणवत्ता पर भी ठेकेदार को मुख्य रूप से आदेश दिया गया उन्होंने कहा कि शीघ्र कार्य में तेजी लाने को कहा।












