• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

रोजगार मेले में उमड़े 1500 से अधिक युवा, 508 अभ्यर्थियों को दिये नियुक्त पत्र

28/02/19
in अल्मोड़ा, उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

56
SHARES
70
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

स्वरोजगार के अन्तर्गत बेरोजगार अभ्यर्थी अपने हुनर को पहचान कर विभिन्न कम्पनियों में अपनी सेवायें प्रदान कर सकता है। – टम्टा
अल्मोड़ा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन आज राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा में किया गया। मेले का शुभारम्भ केन्द्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने किया इस मेले में राज्य के सिडकुल पंतनगर, हरिद्वार, देहरादून, सितारगंज एवं स्थानीय स्तर पर स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों जिनमें मुख्य रूप से अशोक लिलेण्ड, रायल इण्डिया, श्रीराम जनरल इंशोरेंस, वोन इण्डिया, आदित्य इन्टरप्राइजेज, केलीबर बिजनेस सर्पोट, स्टार मेनेजबकमेंट, आई0सी0आई0सी0 बैंक केे अलावा जिला उद्योग केन्द्र, आरसेटी, होटल एसोशिएसन, सेवायोजन विभाग सहित 34 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया।
इस रोजगार मेले में लगभग 1500 सौ अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिनमें 1010 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। विभिन्न कम्पनियों द्वारा 508 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र/शार्टलिस्ट किया गया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत सरकार के कौशल भारत सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु यह रोजगार मेला स्थानीय बेराजगारो को रोजगार के नये अवसर मुहैया कराने हेतु एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के अन्तर्गत बेरोजगार अभ्यर्थी अपने हुनर को पहचान कर विभिन्न कम्पनियों में अपनी सेवायें प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में पंजीकृत अभ्यर्थियों को मेले का अधिकाधिक लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कम्पनी/नियोजको से कहा कि जो अभ्यर्थी चयन होकर जा रहे है उन्हें उनके हुनर के अनुरूप रोजगार अवश्य मिले इस बात का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने कहा कि वर्तमान में रोजगार एक बड़ी आवश्यकता है रोजगार से किसी भी प्रदेश एवं जिले की विकास दर तय की जाती है इस तरह के रोजगार मेलो के आयोजन से युवाओं को अपने स्वरोजगार में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक और वृहद मेला आयोजित कराने का प्रयास किया जायेगा।
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के स्टैट हैड जयकान्त सिंह ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन कर विभिन्न कम्पनियों एवं नियोजकों को आमंत्रित कर स्थानीय बेराजगारो को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगो को अधिकाधिक इस रोजगार मेले का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने विभिन्न कम्पनियों एवं नियोजको का आभार व्यक्त किया। मेले में स्वरोजगार के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 लोगो को कौशल सारथी पुरस्कार प्रदान किये गये जिसमें मोहन सिंह खोलिया, महेश आर्या, श्रीमती गीता रावत, नवीन कुमार, श्रीमती निशा रानी को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, उपजिलाधिकारी विवेक राय, उद्यमिता मंत्रालय के सुधांशु जोशी, मोहम्मद कलीम, समीर सिंह, सेवायोजन अधिकारी ए0एस0 बिष्ट, ललित मोहन मेहता, धमेन्द्र बिष्ट सहित विभिन्न कम्पनियों के नियोजक एवं अनेक अभ्यर्थी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश फुलेरिया ने किया।

Share22SendTweet14
Previous Post

39 दिन से वाईपास के विरोध में निरंतर चल रहा है धरना

Next Post

आईडीबीआई बैंक और एलआईसी आफ इंडिया ने बांका समझौते पर किए हस्ताक्षर

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: सड़कों पर दौड़ रहे अवैध खनन से भरे वाहन, निगरानी पर उठे सवाल

October 5, 2026
12
उत्तराखंड

डोईवाला: सेवा ज्योति यात्रा की सफलता को भाजपा ने कसी कमर

October 5, 2026
20
उत्तराखंड

ज्योत्स्ना जोशी की दो पुस्तकों ‘दादी का रेडियो’ (संस्मरण) और ‘ठहरे किनारे’ (काव्य संग्रह) का लोकार्पण

October 5, 2026
11
उत्तराखंड

डॉ. मनोज कुमार पंत ने निदेशक, अर्थ एवं संख्या के रूप में संभाला कार्यभार

October 5, 2026
12
उत्तराखंड

बासमती पर ‘सुसवा’ ने लगाया ग्रहण विदेशों में भी हैं इसके खुशबू के दीवाने

October 5, 2026
7
उत्तराखंड

उत्तराखंड के कैंची धाम ने तोड़ दिए सारे रिकार्ड, हर धर्म का रिकार्ड टूटा

October 5, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: सड़कों पर दौड़ रहे अवैध खनन से भरे वाहन, निगरानी पर उठे सवाल

October 5, 2026

डोईवाला: सेवा ज्योति यात्रा की सफलता को भाजपा ने कसी कमर

October 5, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.