• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

केदारनाथ हेली सेवा हादसों से लिया सबक, फ्लाइट्स में 30 फीसद कटौती

06/04/26
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
18
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला
चार धाम यात्रा 2026 के तहत विश्व विख्यात केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, जिसको लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है. हैली सेवा के जरिए बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का जेब खर्च इस बार बढ़ रहा है, क्योंकि हेली टिकट की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है. केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकेडा) ने हेली सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है. इस वर्ष कुल 8 हेली कंपनियां केदारनाथ धाम के लिए अपनी सेवाएं देंगी. प्रदेश सरकार इस वर्ष केदारनाथ हेली सेवाओं को और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल निगरानी प्रणाली लागू करने जा रही है। इसके तहत उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) हेलीपैड पर आधुनिक उपकरण सेलोमीटर लगाने और हेलीकाप्टरों में कैमरे स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। यह व्यवस्था विशेष रूप से केदारनाथ यात्रा के दौरान हवाई सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। साथ ही चारों धाम के लिए संचालित होने वाली चार्टर सेवाओं में भी कैमरों के उपयोग पर विचार चल रहा है।प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं का प्रयोग बढ़ जाता है। इस दौरान केदारनाथ के लिए नियमित शटल सेवाएं संचालित की जाती हैं, साथ ही देहरादून से शेष अन्य तीन धाम के लिए चार्टर सेवाओं का भी प्रयोग किया जाता है। गत वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान पहले चरण में पांच हेली दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 13 व्यक्तियों की मौत हुई। इन दुर्घटनाओं की प्रारंभिक जांच में खराब मौसम, घने बादल, लो विजिबिलिटी और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को जिम्मेदार माना गया।यही कारण रहा कि दूसरे चरण में विशेष एहतियात के साथ हेली सेवाएं संचालित की गईं। इस वर्ष अब हेली सेवाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने को कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी स्थित नौ हेलीपैड में सेलोमीटर लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से हवाई दृश्यता, बादलों की ऊंचाई और मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त हो सकेगी, जिससे उड़ान संचालन को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा। वहीं हेलीकाप्टर में कैमरे लगाने से उड़ान के दौरान होने वाली गतिविधियों की निगरानी संभव होगी।केदारनाथ सेवा के दौरान प्रदेश में इस वर्ष हेली सेवाओं को नियंत्रित करने की तैयारी है। इसके तहत गत वर्ष की भांति ही सीमित संख्या में हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा।इस वर्ष यूकाडा ने पायलट के लिए भी कुछ प्रविधान किए हैं। इसके तहत पायलट की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उसे पर्वतीय क्षेत्रों में 100 घंटे की सिंगल पायलट फ्लाइंग का भी अनुभव होना चाहिए।इस बार हेली कंपनियों के पास एक स्टैंड-बाय हेलीकाप्टर होना जरूरी होगा। इसी प्रकार दो हेलीपैड से तीन और तीन हेलीपैड से हेली सेवा देने वाले के पास चार हेलीकाप्टर होने चाहिए, ताकि अपरिहार्य स्थिति में हेली सेवा प्रभावित न हो।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार हेली टिकट की शत प्रतिशत बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी है। पहले चरण के स्लॉट में 20 दिन की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी। हेली टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए इस वर्ष शत प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। 10 या 11 अप्रैल से आईआरसीटीसी बुकिंग पोर्टल को खोला जाएगा। 20-20 दिन के स्लॉट में चरणबद्ध तरीके से बुकिंग की जाएगी। मौसम व यात्रियों की संख्या का आकलन करते हुए अगले चरण की टिकट बुकिंग खोलने का निर्णय लिया गया। यूकाडा के सीईओ ने आईआरसीटीसी को शीघ्र ही बुकिंग पोर्टल अपडेट करने के निर्देश दिए।तय दरों के अनुसार, गुप्तकाशी से केदारनाथ का एकतरफा किराया 6,077 रुपए, फाटा से 4,840 रुपए और सिरसी से 3,043 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है. इन दरों में जीएसटी और बुकिंग शुल्क अतिरिक्त होगा. पिछले साल गुप्तकाशी से आने-जाने का किराया 12,444 रुपए, फाटा से 8,842 रुपए और सिरसी से 8,839 रुपए निर्धारित था. हालांकि, इस वर्ष नई टेंडर प्रक्रिया के बाद किराए को संशोधित किया गया है. प्रशासन का दावा है कि इस बार यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंग, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े. साल 2025 में चारधाम यात्रा के दौरान पांच हेली दुर्घटनाएं हुई थी, जिसको देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से इस साल विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं. मुख्य रूप से हेली दुर्घटनाओं के बाद डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) की ओर से हेली संचालन को लेकर तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसमें मुख्य रूप से शटल सेवाओं को 30 फीसदी कम करने के साथ ही एटीसी स्थापित करने पर जोर दिया गया था. 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. लेकिन इससे पहले ही साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं और श्रद्धालुओं के साथ ठगी करना शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर आप इस साल चारधाम यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर सेवा के टिकट बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगी का शिकार बनाया जाता है. साइबर ठगी करने वाले अपराधी असली वेबसाइट की तरह फर्जी वेबसाइट बनाते हैं, जिसके कारण लोग असली की पहचान नहीं कर पाते हैं और धोखाधड़ी-ठगी का शिकार हो जाते हैं. केदारनाथ यात्रा से पहले हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू होते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। जिलाधिकारी ने एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।यूकेडा ने साफ किया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों और संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं मिल सकें।.लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं.

Share7SendTweet5
Previous Post

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर कर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

Next Post

जलवायु परिवर्तन के दौर में नीतियों में बदलाव होना जरूरी पर्यावरण पत्रकार राजू सजवाण ने कहा, मीडिया की भी भूमिका महत्वपूर्ण

Related Posts

उत्तराखंड

बिगड़ रहा है प्राकृतिक सन्तुलन, बढ़ रही हैं चुनौतियां

October 11, 2026
7
उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार को राज्य पक्षी मोनाल से मोह नहीं

October 11, 2026
13
उत्तराखंड

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री

October 11, 2026
6
उत्तराखंड

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

October 11, 2026
5
उत्तराखंड

शरादीय नवरात्रि के पहले दिन पिंडर घाटी के देवी मंदिरों में देवी भक्तों का तांता लगा रहा

October 11, 2026
7
उत्तराखंड

चंपावत के राहुल नरियाल ने अपने नवाचार तकनीकी और मेहनत से बनाया

October 10, 2026
13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37459 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37383 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

बिगड़ रहा है प्राकृतिक सन्तुलन, बढ़ रही हैं चुनौतियां

October 11, 2026

उत्तराखंड सरकार को राज्य पक्षी मोनाल से मोह नहीं

October 11, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.