• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

देहरादून के खाराखेत का नमक सत्याग्रह पुस्तिका पर चर्चा

27/06/25
in उत्तराखंड, देहरादून, साहिया
Reading Time: 1min read
29
SHARES
36
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

 

देहरादून, 27 जून , 2025। आज प्रातः दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से डॉ. लालता प्रसाद की खाराखेत का नमक सत्याग्रह पुस्तिका का लोकार्पण केंद्र के सभागार में किया गया और उसके बाद एक समूह चर्चा का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. बी.के. जोशी ने की। इस चर्चा में उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता और लेखक अनिल नौरिया, वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. सुनील कुमार सक्सेना, सामाजिक इतिहासकार डॉ. योगेश धस्माना और डॉ. लालता प्रसाद ने भाग लिया। चर्चा का सफल संचालन सामाजिक विचारक बिजू नेगी ने किया।

प्रो. बी.के. जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आंदोलन में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनेक अधिवेशनों व बैठकों में स्थानीय नेताओं की सक्रिय भागीदारी की वजह से उत्तराखंड के जनमानस में स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन की लहर तेजी से प्रसारित हुई। 20 अप्रैल 1930 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देहरादून के बुधौली गांव से आगे खाराखेत के समीप नून नदी के किनारे एकत्र होकर नमक बनाया था। डॉ. लालता प्रसाद की यह पुस्तक खाराखेत के नमक सत्याग्रह पर आधारित एक प्रमाणिक पुस्तक के रूप में हम सबके सामने आयी है जो कि एक महत्वपूर्ण बात है।

चर्चा के दौरान बात आयी कि जब गांधीजी ने 12 मार्च 1930 को दांडी मार्च के माध्यम से साबरमती पहुँचकर नमक कानून तोड़ा और नमक बनाया तब उसी दौर में उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानी भी पीछे नहीं थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 20 अप्रैल 1930 को खाराखेत के समीप नून नदी के किनारे कई जत्थों में यहां पंहुंचकर नमक बनाया था। प्रमुख रूप से इनमें देहरादून के पंडित नरदेव शास्त्री, महावीर त्यागी, पंडित नारायण दत्त डंगवाल सहित कुछ अन्य नेताओं की अगुवाई में बड़ी तादाद में सत्याग्रहियों ने खाराखेत पहुंचकर भागीदारी की थी। इस तरह देहरादून के खाराखेत के नमक सत्याग्रह ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में स्थानीय परिपेक्ष में एक अहम भूमिका का निर्वाण किया था।

चर्चा में यह बात भी उभरकर आयी कि नमक सत्याग्रह जिसने खाराखेत को केंद्र बनाकर आंदोलन का एक रूप लिया उसमें भागीदारी के रूप में समाज के सभी वर्गों का बराबर योगदान रहा देहरादून के ग्रामीण व शहरी जनमानस नमक आंदोलन के लिए जागरूकता के कारण सैकडों नमक सत्याग्रही जेल गए। उनके परिवार जनों ने अपार कष्टों का सामना करते हुए इस नमक सत्याग्रह को सफल बनाया। देहरादून में जिन लोगों के नेतृत्व में जिन संग्रामियों के नेतृत्व में नमक सत्याग्रह चला गया उनमें प्रमुख थे नरदेव शास्त्री, रामस्वरूप नवकोटी, गौतम देव विद्यालंकर, गुरु प्रसाद शर्मा, लाला राम, कृष्ण दत्त, श्याम लाल गुप्त, मित्र सेन जैन, शर्मदा त्यागी और सोमेंद्र मोहन मुखर्जी प्रमुख थे।

चर्चा में वक्ताओं ने गहन चिंता व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि देहरादून ,उत्तराखण्ड में खाराखेत जैसे महत्वपूर्ण घटना को एक धरोहर स्थल तथा इतिहास के पन्नों में समुचित तौर पर स्थान न मिल पाना सच में र्दुभाग्यपूर्ण जैसा है। खाराखेत की इस महत्वपूर्ण स्थानीय ऐतिहासिक घटना पर अब तक अन्य प्रकाशित विवरण भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने स्थानीय संगठनों व जागरूक नागरिकों से इस दिशा में समुचित पहल करने का सुझाव भी दिया।

खाराखेत का नमक सत्याग्रह पुस्तिका में डॉ लालता प्रसाद ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से जुड़ी गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए खाराखेत के नून नदी के नमक सत्याग्रह पर सम्यक जानकारी प्रदान की है। पुस्तिका में उन्होंने जिला देहरादून के 140 से अधिक उन नामक सत्याग्रहियों की नामावली भी दी है जिन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इस विवरण में उनके संक्षिप्त परिचय उन पर लगाए गए जुर्म, दंड, गिरफ्तारी की तिथि आदि शामिल है। इसके अलावा 12 से अधिक नमक सत्याग्रहियों के दुर्लभ छाया चित्रों, न्यायालय के फैसलों की छाया प्रतियों से पुस्तिका की सार्थकता बढ़ गई है। पुस्तक को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र व समय साक्ष्य ने मिलकर प्रकाशित किया है।

कर्यक्रम के प्रारम्भ में केन्द्र के प्रोग्राम एसोसिण्ट चन्द्रशेखर तिवारी ने सभागार में उपस्थित लोगों और अतिथि वक्ताओ का स्वागत व अन्त में धन्यवाद दिया। लोगों ने कार्यक्रम के दौरान सवाल जबाब भी किये।

कर्यक्रम में डॉ. सुभाष थलेड़ी, अनूप कुमार, देवेन्द्र कांडपाल, राजू गुसांईं, डॉ. अतुल शर्मा, रविन्द्र जुगराण, जगदीश बाबला, शैलेन्द्र नौटियाल, जगदीश सिंह महर, कुसुम नौटियाल, प्रवीन भट्ट,कुसुम रावत, त्रिलोचन भट्ट ,दिनेश जोशी व कमला पंत सहित पाठक , लेखक और इतिहास में रूचि रखने वाले लोग उपस्थित रहे।

Share12SendTweet7
Previous Post

बारिश से क्वारब में आवाजाही हुई खतरनाक,पहाड़ी बनी मुसीबत

Next Post

मत्स्य पालन को स्वरोजगार का मजबूत साधन बनाया मोहन सिंह बिष्ट ने

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

February 16, 2026
15
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ तेज, पुलिस प्रशासन ने साझा की रणनीति

February 16, 2026
22
उत्तराखंड

झूठ की फैक्ट्री पर कब चलेगा कानून का बुलडोज़र

February 16, 2026
9
उत्तराखंड

सुषमा स्वराज: वो नेता जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़े, दिलों को जीता और लोगों को प्रेरित किया

February 16, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला: छठवें दिन भी जारी रहा श्रमिकों का धरना

February 16, 2026
22
उत्तराखंड

6 माह बाद भी भुगतान नही किए जाने पर लोक निर्माण विभाग थराली के ठेकेदारों में रोष

February 16, 2026
229

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67646 shares
    Share 27058 Tweet 16912
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45771 shares
    Share 18308 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38044 shares
    Share 15218 Tweet 9511
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37432 shares
    Share 14973 Tweet 9358
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37317 shares
    Share 14927 Tweet 9329

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

February 16, 2026

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ तेज, पुलिस प्रशासन ने साझा की रणनीति

February 16, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.