
कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। कल्पतरु सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वाधान में जौनपुर कीर्तन मंडली द्वारा कालिदास मार्ग जौनपुर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सुंदर कांड व भजन संध्या का आयोजन किया गया, तथा कार्यक्रम के पश्चात् रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर समाज सेविका रंजना रावत, रीमा चौहान ने कार्यक्रम में शिरकत करी और संस्था से जुड़े रहने की बात कही।
सुंदरकांड व भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश फुलारा, राकेश राज, मनीष लखेड़ा ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं भजन गायिका कंचन सुंडली, संगीता गुप्ता, हर्ष, गणेश, अजय आदि ने सहयोग किया।
इस दौरान कल्पतरु संस्था की अध्यक्ष कल्पना मझेड़ा, कलावती बिष्ट ने सुंदरकांड एवं भजनसंध्या में पधारे सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दीपा नेगी, ऊषा चमोली, हेमलता, राधा, विनोद, सुशीला, विमला, ममता, देवेश आदि मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यक्रम में समाज सेविका व ब्लॉगर इंदु नौटियाल साहित विभिन्न सांस्कृतिक कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।












