हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी थराली अश्विनी गौतम का स्थानांतरण होने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस मौके पर वक्ताओं ने उनके कार्यों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उनके सान्निध्य में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।
कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अश्विनी गौतम का थराली से रूड़की स्थानांतरण हों जाने पर शुक्रवार को कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया,इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कृषि अधिकारी का अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक पारिवारिक संबंध रहें,उनके करीब दो साल के कार्यकाल में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।इस मौके पर कृषि अधिकारी गौतम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं किसानों की छोटी-छोटी समस्याओं को सुन कर उनका निराकरण करने का प्रयास करने की अपील की इस मौके पर नवनियुक्त कृषि अधिकारी राजेश खेतवाल ने कार्यभार ग्रहण करते हुए विदाई समारोह में भाग लिया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से बेहतरीन तालमेल बना कर किसानों की समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करने की बात कही,विदाई समारोह में कनिष्ठ अभियंता संदीप रावत, देवाल कृषि ईकाई की इंचार्ज प्राची बिष्ट, थराली की मोनिका रावत, कैलाश नौटियाल, अंकित डोगरा, महेंद्र बिष्ट, दिनेश, पुष्पेंद्र, भगवती प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किए।











