• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

कोरोना से लड़ाई में सरकार के साथ, जन संगठनों के सुझावों पर भी करें गौर

14/04/20
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
72
SHARES
90
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देश और प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के संदर्भ में आज ‘जन हस्तक्षेप’ के बैनर तले वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग द्वारा जन संगठनों एवं विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। वक्ताओं की सूचि सलग्न। 
प्रेस वार्ता में वक्ताओं का कहना था कि कोरोना वायरस की इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्य और केंद्र सरकारें बहुत सारे प्रयास कर रही हैं, जिनका हम समर्थन करते हैं। लेकिन प्रदेश के जन संगठनों और विपक्षी दलों की तरफ से कुछ सुझाव हैं, जिनको अंगीकार करने से इस कठिन वक़्त में आम जनता की दिक्कतें कुछ कम होंगी और लॉकडाउन का अधिकतम लाभ मिल पायेगा :
* उत्तराखंड में इस बीमारी के लिए टेस्टिंग बहुत कम हो पा रही है। प्रदेश में कितने वेंटीलेटर हैं, कितने PPE किट दिए गए हैं, टेस्टिंग की क्षमता कितनी है, यह सारी बातें अभी भी अस्पष्ट हैं, जिससे *आम लोगों में भ्रम की स्थिति है और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।* ऐसे में फेक न्यूज़ और अफवाहों का बाजार गर्म है। प्रदेश के डीजीपी के पत्र से स्पष्ट होता है कि कुछ संगठनों के लोग और कुछ सिरफिरे प्रदेश में साम्प्रदायिकता फैलाना चाहते हैं। इस स्थिति को नियंत्रित किया जाना चाहिए ताकि कोरोना से लड़ने के लिए जनता का मनोबल बना रहे। 
* सरकार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए *हर छोटी-बड़ी बस्ती में एक स्वास्थ्य केन्द्र खोलना चाहिये, जहाँ लोगों को व्यापक रूप से ट्रेनिंग देनी चाहिए।* शहरों की मलिन बस्तियों में सैनिटाइजर और मास्क हर परिवार को उपलब्ध कराये जाने चाहिए।
* प्रदेश सरकार सिर्फ अपने अधिकारियों से हालात की जानकारियाँ ले रही है। *जनता की अनेक गम्भीर एवं वास्तविक समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने के लिए कोई कारगर व्यवस्था नहीं है*। सरकार को तुरंत ऐसी एक व्यवस्था बनानी चाहिए, ताकि जन संगठनों, विपक्षी दलों एवं सिविल सोसाइटी तथा सरकार के बीच लगातार विचार-विमर्श हो पाए।
* मज़दूर वर्ग और गरीब लोगों की हालत बद से बदतर हो रही है। अगर लॉकडाउन में कुछ छूट दी भी जाती है तो भी दैनिक मज़दूरों और अन्य गरीबों को तुरंत काम नहीं मिलने वाला है। राज्य सरकार उन्हें आर्थिक सहायता देने की योजना तुरंत बनाए। अभी तक पंजीकृत निर्माण मज़दूरों को 1,000 रुपये देने की योजना सरकार ने बनायी है। यह रक़म बहुत कम है और सिर्फ दो दिन की दिहाड़ी के बराबर है। यह रकम भी बहुत सीमित तबके के पास जाएगी। अभी तक यह धनराशि भी सारे पंजीकृत मज़दूरों को हासिल नही हुई है।* ठेले वालों से लेकर होटल मज़दूरों तक सबकी आर्थिक स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। सरकार को तुरंत जन धन खाता, मनरेगा, जॉब कार्ड और अन्य योजनाओं के द्वारा एक व्यापक आर्थिक सहायता का पैकेज तैयार करना चाहिए, जिससे लोग अपने घर कम से कम दो महीने तक चला पायें। अगर निधि की कमी है तो इस कठिन समय में केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई जा सकती है ।
* लॉकडाउन घोषित होने के समय से ही जन संगठन और आम लोग राशन के सवाल को लगातार उठा रहे हैं। इस हफ्ते सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए राशन का आबंटन दो गुना कर दिया। प्रशासन बहुत जगहों में खाना पहुँचा रहा है और गैर राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करा रहा है । हम इन कदमों की सराहना करते हैं। लेकिन यह ज़रूरतें आनेवाले हफ़्तों में बहुत ज्यादा बढ़ने वाली हैं। सरकार की योजनाएं आम लोगों के सामने अभी स्पष्ट नहीं हो पायी हैं। जैसे अगर हेल्पलाइन पर कॉल करना है तो कहाँ कॉल किया जायेगा ? कितने दिन का राशन दिया जायेगा ? बना हुआ खाना लेने के लिए कहाँ जाना है ? राशन या खाना अगर नहीं मिलता है तो किसको बताना है ? इन बातों पर सरकार रोशनी डाले और लोगों के बीच इनका प्रचार करे।
* सरकार को राजस्व वसूली और अन्य ऐसे कामों को कम से कम दो महीने के लिए स्थगित कर देना चाहिए, जिनका जनता पर सीधा असर पड़ता है, जैसे कि बिजली बिल, पानी बिल, अतिक्रमण हटाना, सम्पति पर जब्त करना आदि।
* विदेश व देश के विभिन्न स्थानों पर फ़ँसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की कोई कार्य योजना अभी तक नहीं दिखा है। 
* किसानों की रबी की फसल बचाने के क्या इंतेज़ाम है और ख़रीफ़ की बुवाई कैसे होगी, सरकार को तुरंत घोषित करना चाहिए। 
प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार और आंदोलनकारी राजीव लोचन साह, उत्तराखंड महिला मंच से कमला पंत, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड समर भंडारी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड बची राम कंसवाल, समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष Dr SN सचान, तृणमूल कांग्रेस के राज्य संयोजक राकेश पंत, बहुजन समाज पार्टी के रमेश कुमार और चेतना आंदोलन से शंकर गोपाल शामिल रहे। तकनिकी समस्याओं की वजह से कमला पंत और Dr SN सचान पत्रकारों को सम्बोधित नहीं कर पाए। 

Share29SendTweet18
Previous Post

लाॅकडाउन 3 मई तक बढ़ा

Next Post

कोरोना संकट में बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने दी राहत

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड की सदियों पुरानी परंपरा भिटौली

March 6, 2026
19
उत्तराखंड

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

March 6, 2026
13
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड खटीमा थारू जनजाति की प्रसिद्ध गायिका रिकु राणा का सड़क हादसे में निधन

March 6, 2026
23
उत्तराखंड

लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर 18वें दिन भी धरना जारी

March 6, 2026
33
उत्तराखंड

भाजपा एवं कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू : भूपाल सिंह गुसांईं

March 6, 2026
14
उत्तराखंड

भारत संचार निगम लिमिटेड ने इन क्षेत्रों में पांच मोबाइल टावर स्थापित

March 6, 2026
14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38046 shares
    Share 15218 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37435 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड की सदियों पुरानी परंपरा भिटौली

March 6, 2026

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

March 6, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.