डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। मानस इंटरनेशनल स्कूल, माजरी ग्रांट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की छात्र समिति के लिए इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के हेड बॉय समर्थ थपलियाल तथा हेड गर्ल आयुषी पांडे चुनी गईं। शानिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय ध्वज तथा अपने-अपने हाउस बैनरों के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया। इस दौरान निर्वाचित छात्रों के अभिभावकों ने उन्हें बैज पहनाकर उत्साहवर्धन किया। समिति में समर सिंह सैनी एवं खुशी पंवार को स्पोर्ट्स कैप्टेन तथा सतविंदर सिंह एवं आइसा रावत को उप-कैप्टेन बने। सांस्कृतिक कैप्टेन आस्था आर्या तथा उप कैप्टेन तवलीन कौर के अलावा डायमंड सदन के कैप्टेन जशन सिंह व दिव्या पाल, एमराल्ड सदन के ऋषित चौधरी व आशी, रूबी सदन के सागर राणा व ईशा धीमन तथा सैफायर सदन के दीपक कुमार व हर्षी को कैप्टेन नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी अमोली ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विद्यालय समिति के अध्यक्ष एनपी अमोली ने छात्रों को लक्ष्य केंद्रित होकर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या नीलिमा नैथानी, कमलेश्वर थपलियाल, पंकज पाण्डे, मनप्रीत सिंह, संजय पंवार, सुखविन्दर सिंह, खुशहाल सिंह रावत, दिनेश आर्या, सुरजीत सिंह रविन्दर कौर, अंजू गुप्ता, शिवानी बोबल, रश्मि खरौला, मधु पंवार आदि थे।











