हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानमती का उच्चीकरण कर राजकीय इंटर कालेज बना दिया
गया हैं। शुक्रवार को आयोजित कालेज के उद्घाटन राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से किया।जिब कि समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य बलवीर इबतौर मुख्य अतिथि एवं हरमल चोटिंग के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया एवं मानमती की कलावती देवी मौजूद रही।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत मानमती क्षेत्र की जनता की वर्षों पूरानी मुराद आखिरकार पिछले महीनों राज्य सरकार ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानमती का उच्चीकरण कर उसे इंटर का दर्जा प्रदान कर दिया है आज तक इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को छात्र-छात्राओं को 5 से 20 किमी दूर राजकीय इंटर कालेज मेलखेत जाना पड़ता था। विद्यालय का कालेज में उच्चीकरणर कर इंटर कालेज बनाएं जाने पर शुक्रवार को कालेज में एक उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।जिस मौके पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल माध्यम से कालेज का उद्घाटन कर क्षेत्रीय जनता को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार का ध्यान दुरस्त क्षेत्र के गांवों में शिक्षा का प्रसार प्रचार करना हैं। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिपंस बलवीर राम ने मानमती में इंटर कालेज खोले जाने पर क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस का लाभ इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को काफी अधिक लाभ मिलेगा।इस मौके पर मौजूद क्षेपंस रमेश गड़िया ने भी क्षेत्रीय जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस का एकेला लाभ मनामती क्षेत्र के अलावा इस क्षेत्र से जुड़े कुमाऊं क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी काफी लाभ होगा।इस मौके पर विद्यालय के प्राध्यापक शुभम, पूर्व प्रधाध्यापक कैलाश आर्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस मौके पर गांव की प्रधान कलावती देवी , अभिभावक संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह गड़िया, पूर्व प्रधान रतन सिंह गड़िया,दान सिंह गड़िया,एसएमसी अध्यक्ष कंचन सिंह,खिलाप सिंह दानू,धन सिंह रावत,धनी राम, गोपाल राम, बलवीर बधाणी, यूकेडी नेताप्रकाश राम, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, राजेंद्र गड़िया आदि ने विचार व्यक्त किए आदि ने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।














