• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

मिशन 2027 के लिए क्षेत्रीय ताकतों की एकजुटता पर जोर

27/03/26
in अल्मोड़ा, उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
19
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की क्षेत्रीय राजनीतिक शक्तियों और जनपक्षीय संगठनों ने एकजुट होकर एक सशक्त विकल्प खड़ा करने की दिशा में ठोस पहल की है। “मिशन 2027” के अंतर्गत होटल शिखर में आयोजित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में एक मजबूत, ईमानदार और जनआधारित राजनीतिक मोर्चा तैयार किया जाएगा।

करीब चार घंटे चली इस बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड लोक वाहिनी, हिमालय क्रांति पार्टी, इंडिया ग्रीन्स पार्टी, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और जनआंदोलनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी उत्तराखंड शहीदों के सपनों और अपनी मूल अवधारणा पर खरा नहीं उतर पाया है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं, जिन्होंने बारी-बारी से सत्ता में रहते हुए राज्य के संसाधनों, जनभावनाओं और भविष्य के साथ न्याय नहीं किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश आज दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से संचालित राजनीति से त्रस्त है और अब एक ऐसे क्षेत्रीय विकल्प की आवश्यकता है, जो उत्तराखंड के जन-सरोकारों, भौगोलिक परिस्थितियों और हिमालयी संवेदनशीलता को समझे।

बैठक में राज्य के सामने खड़ी गंभीर चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की गई। अंकिता भंडारी हत्याकांड, बढ़ती बेरोजगारी, प्राकृतिक संसाधनों की लूट, महिला अपराधों में वृद्धि, जंगली जानवरों का बढ़ता आतंक और सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती न होना, सरकार की विफलता के प्रमुख उदाहरण बताए गए। वक्ताओं ने कहा कि इन परिस्थितियों में जनता के भीतर गहरी हताशा, निराशा और आक्रोश है, और वह एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है।
बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि राज्य की सभी जनपक्षीय, लोकतांत्रिक और क्षेत्रीय शक्तियों को एक साझा मंच पर लाकर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार किया जाएगा। यह विकल्प रोजगार सृजन, पलायन पर रोक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और क्षेत्रीय अस्मिता को केंद्र में रखकर आगे बढ़ेगा। साथ ही अन्य समान विचारधारा वाली ताकतों से भी इस पहल में जुड़ने का आह्वान किया गया।उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने आह्वान किया कि उत्तराखंडी सोच रखने वाले सभी लोगों को निस्वार्थ भाव से एकजुट होना होगा, तभी शहीदों के सपनों का उत्तराखंड साकार किया जा सकता है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई केवल सत्ता परिवर्तन की नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की है, जिसमें राज्य के संसाधनों पर जनता का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा।बैठक में यह भी तय किया गया कि “मिशन 2027” को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि एक व्यापक जनआधारित और विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प तैयार किया जा सके। सभी संगठनों ने साझा रूप से एक ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह राजनीतिक संस्कृति के निर्माण का संकल्प लिया।
बैठक का संयोजन प्रभात ध्यानी (उपपा) द्वारा किया गया तथा संचालन चारु तिवारी ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से राजीव लोचन साह (उत्तराखंड लोक वाहिनी), पी.सी. तिवारी (अध्यक्ष, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी), भूपेन्द्र कोरंगा (उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा), प्रकाश जोशी, नरेश नौटियाल, दिनेश उपाध्याय, मोहन कांडपाल (पानी बोओ, पानी बचाओ), जे.सी. उप्रेती (लोक जिम्मेदार पार्टी), सुरेश नौटियाल (इंडिया ग्रीन्स पार्टी), आर.पी. सिंह, जगदीश चंद्र मैनानी (पूर्व नौसेना), हेम चंद्र जोशी (पूर्व नौसेना), गोपाल राम, किरन आर्या, पूजा थापा, शिव दत्त पांडे, कौस्तुबानंद भट्ट, रमेश पांडे (कृषक), उमेद सिंह भंडारी, किशोर सिंह, प्रेम, हिमेश भंडारी, नारायण राम, मुहम्मद साकिब, अमन बुधानी, मनोज कुमार पंत, त्रिभुवन सिंह, गोविन्द पंत ‘राजू’ (पत्रकार), शंभू राणा सहित अनेक साथियों की उपस्थिति रही‌थे।

Share8SendTweet5
Previous Post

चारधाम यात्रा को लेकर एसडीआरएफ अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा

Next Post

डोईवाला: वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: सॉन्ग नदी पुल के नीचे चलाया स्वच्छता अभियान

September 26, 2026
79
उत्तराखंड

उत्तराखंड फिल्म नीति का दिखा असर

September 26, 2026
7
उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम में डीजे संगीत पर डॉ०मुरली मनोहर जोशी, बोले- ‘यह पवित्रता पर सीधा आघात

September 26, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों से किया संवाद

September 26, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाला: जी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के 12 छात्रों का आईटीसी वेलकम होटल में चयन

September 26, 2026
54
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी-थराली में छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचित

September 26, 2026
103

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67748 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: सॉन्ग नदी पुल के नीचे चलाया स्वच्छता अभियान

September 26, 2026

उत्तराखंड फिल्म नीति का दिखा असर

September 26, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.