हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
शिक्षक दिवस के मौके पर
थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा ने नंदानगर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षक दिवस के मौके पर पिंडर घाटी के स्कूल कालेजों में शिक्षकों का सम्मान सहित तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भारत के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाएं जाने वाले शिक्षक दिवस के मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नंदानगर में आयोजित कार्यक्रम में विकास खंड नंदानगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान नही देते हैं वें विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर राष्ट्र के निर्माण में जो भागीदारी निभाते हैं उसका ऋण कभी भी नही चुकाया जा सकता हैं। विधायक ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से हमेशा शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की, इस मौके पर बीईओ नंदानगर सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं ने विधायक का भव्य स्वागत किया। शिक्षक दिवस के मौके पर नारायणबगड़,कुलसारी, थराली,लोल्टी, तलवाड़ी,ग्वालदम,चेपड़ो, देवाल सहित तमाम अन्य क्षेत्रों में शिक्षकों का सम्मान करने के साथ ही कार्यक्रम आयोजित किए गए।











