पिथौरागढ, 8 सितंबर 2026
जनपद पिथौरागढ़ के विकास खंड कनालीछीना के जूनियर हाईस्कूल कमतोली में क़ृषि एवं बागवानी पर नवाचारी प्रायोगिक परियोजना प्रारम्भ की गयी है l स्कूली छात्र यह नवाचार कर रहे हैं और विषय विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इनको निर्देशित कर रहे हैं।
कमतोली विद्यालय की प्रधानाध्यापक लीला धामी के संयोजन में बाल वैज्ञानिक कक्षा 8 के पियूष कुमार, गुड्डी भट्ट एवं सहयोगी के रूप में सुनीता, मनीषा एवं अंशु इस महत्वाकांक्षी परियोजना का अध्ययन कर बागवानी की दिशा में संभावनाये खोज रहे हैं l कार्यक्रम के निर्देशक विज्ञान शिक्षक डॉ सीबी जोशी ने बताया कि स्कूली पाठ्यक्रम को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ते हुए विद्यालय परिसर में बटर फ्रूट के पौधे रोपित किये गए हैँ l रक्षा कृषि अनुसंधान संगठन, डिबेर के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार पाण्डेय एवं डॉ वंदना पाण्डेय समय समय पर इसमें विद्यालय को अपना लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैँ l इस कार्य को गति देने के लिए राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के बनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. टीएस सिरौला भी समय समय पर इन बाल वैज्ञानिकों को सहयोग कर रहे हैँ l
डॉ जोशी बताते हैँ कि कमतोली में आम अमरुद व केला उत्पादन होता है l यहाँ की उपोष्ण जलवायु के अनुकूल बटर फ्रूट अर्थात एवोकाडो के उत्पादन की प्रबल संभावना है l उल्लेखनीय है कि इस फल की बाजार में बहुत अच्छी कीमत मिलती है यह परियोजना आजीविका के क्षेत्र में बहुत उपयोगी होगी l
जिला विज्ञान समन्वयक डॉ विकास पंत ब्लॉक विज्ञान समन्वयक श्रीमती विन्देश्वरी ने विज्ञान कक्षा 8 के सम्बोधो को धरातल पर उतारने व वैज्ञानिक कौशलों पर प्रस्तावित प्रोजेक्ट को की सराहना की है l
क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा भट्ट, ग्राम प्रधान नीतू भट्ट एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रेम नारायण भट्ट , उषा देवी आदि ने ख़ुशी जताते हुए विद्यालय में संचालित प्रोजेक्ट में शामिल गुरुजनों एवं बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनायें दी हैँ l











