• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

आसान नहीं नंदा देवी चोटी पर पर्वतारोहण

30/09/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
12
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला

उत्तराखंड में फिलहाल 83 चोटियां ऐसी हैं, जिन पर
पहले ही पर्वतारोहियों को एक्सपीडिशन की अनुमति
दी गई है. हालांकि इसमें से करीब 40 चोटियां ही
ऐसी हैं, जिन्हें रोमांचक मानते हुए पर्वतारोही बड़ी
संख्या में वहां पहुंचते हैं. उधर 15 से ज्यादा ऐसी
चोटियां भी हैं, जिन्हें खोलने के लिए प्रयास तो किए
गए, लेकिन आपत्ति के बाद ये मामला न्यायालय में
पहुंच गया. पर्वतारोहण की अनुमति न्यायालय के वाद
में फंस गई.चमोली जिले में स्थित देश की दूसरी सबसे
ऊंची चोटी नंदा देवी (7817 मीटर) को पर्वतारोहण
के लिए खोलने की राह अभी आसान नहीं है। वन
विभाग ने शासन को सुझाव दिया है कि
पारिस्थितिकीय प्रभाव का वैज्ञानिक अध्ययन कराने के
बाद ही इसे साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए
खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए।धार्मिक
महत्व और नाजुक पारिस्थितिकीय तंत्र का हवाला देते
हुए वर्ष 1983 में नंदा देवी पर्वत में पर्वतारोहण और

साहसिक पर्यटन गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गई
थीं। यह पर्वत श्रीनंदा राजजात से भी ताल्लुक रखता
है।राज्य सरकार प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी
ईको टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दे
रही है। इस बीच भारतीय पर्वतारोहण संस्थान ने
सरकार से आग्रह किया कि नंदा देवी चोटी को
पर्वतारोहण व साहसिक पर्यटन सबंधी गतिविधियों के
लिए खुलवाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाए।
इसके बाद शासन ने इसकी संभावना तलाशने की
दिशा में कदम बढ़ाए।इस सिलसिले में वन विभाग से
पिछले 10 वर्षों की स्थिति का अध्ययन कर विभिन्न
बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई थी। विभाग की ओर से
शासन को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि
गौरीगंगा और ऋषिगंगा घाटियों के मध्य स्थित इस
पर्वत पर वर्ष 1983 से पहले पर्वतारोहण के कुछेक
अभियान ही हुए। इसके पीछे बेहद जटिल भूगोल को
कारण बताया गया।  विभाग ने सुझाव दिया है कि
नंदा देवी पर्वत के पारिस्थितिकी प्रभाव का वैज्ञानिक
ढंग से अध्ययन कराया जाना श्रेयस्कर होगा।सूत्रों के
अनुसार हाल में ही राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक
ने यह रिपोर्ट शासन को सौंपी है, जिस पर मंथन चल

रहा है। 83 चोटियों का प्रचार-प्रसार करेगा
विभाग राज्य में वर्तमान में 83 चोटियां पर्वतारोहण,
ट्रेकिंग समेत साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए
खुली हैं। बावजूद इसके इनमें साल में 12-13 अभियान
ही हो पाते हैं। इसे देखते हुए वन विभाग अब इन
चोटियों को लेकर भी व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना
बना रहा है।उत्तराखंड हिमालय के एक बड़े हिस्से में
है. राज्य के करीब 90 फीसदी हिस्सा पहाड़ी है.
हिमालय की इन पहाड़ियों पर पर्वतारोहण, नदियों में
वाटर स्पोर्ट्स, कम ऊंची पहाड़ियों पर रॉक क्लाइंबिंग
का बहुत आकर्षण है. इसके साथ ही उत्तराखंड में
ट्रेकिंग को लेकर भी काफी क्रेज है.राज्य की खूबसूरत
वादियों में पर्वतारोहण का अपना अलग रोमांच है.
ऊंची चोटियों पर साहसिक अभियान को पूरा करना
तो आसान नहीं है, लेकिन यही मुश्किलें पर्वतारोहियों
के लिए थ्रिल को बढ़ा देती हैं. खास बात यह है कि
पर्वतारोहण के देश-विदेश में बढ़ते उत्साह को देखते
हुए उत्तराखंड भी राज्य की कुछ महत्वपूर्ण चोटियों को
पर्वतारोहियों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है.
इसका मकसद एक तरफ देसी विदेशी पर्यटकों को
राज्य में आकर्षित करना है, तो दूसरी तरह साहसिक

खेलों को राज्य में बढ़ावा देना भी है. यही नहीं वन
विभाग के बड़े अधिकारियों से भी खुद पर्यटन सचिव
बात कर चुके हैं. प्रस्ताव में पर्वतारोहियों के लिए
एक्सपीडिशन को लेकर अहम चोटियों को खोलने की
बात कही है. दरअसल राज्य में तमाम चोटियां वन
क्षेत्र के अधीन आती हैं. ऐसे में यहां पर पर्वतारोहण के
लिए वन विभाग की अनुमति जरूरी और महत्वपूर्ण है.
खासतौर पर उन चोटियों को लेकर अनुमति जरूरी है,
जो वाइल्डलाइफ के कारण आरक्षित वन क्षेत्र में
चिन्हित हैं. पर्यटन सचिव ने कहा साहसिक खेलों को दे
रहे बढ़ावा ने बताया कि प्रदेश में साहसिक खेलों को
बढ़ावा देने के प्रयास किया जा रहे हैं. इसी के तहत
पर्वतारोहण में बेहतर संभावनाओं को देखते हुए नई
चोटियों को खोलने के प्रयास हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि
जब तक पर्यटन विभाग, वन विभाग और जिला प्रशासन
में बेहतर समन्वय नहीं होगा, तब तक देश दुनिया के
पर्यटकों को उत्तराखंड में लाना मुमकिन नहीं है. इसलिए
आपसी समन्वय के साथ इस काम को किया जा रहा है.
लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैंआसान नहीं नंदा देवी चोटी को पर्वतारोहण

*लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं*

Share5SendTweet3
Previous Post

सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत भाजपा नगर मंडल कोटद्वार ने राजकीय सयुंक्त चिकित्सालय में किया रक्तदान

Next Post

प्रत्येक स्कूल में इंद्रमणि बडौनी की तस्वीर लगेगी: नौगाई

Related Posts

उत्तराखंड

भारी बारिश के अलर्ट को लेकर यूजेवीएनएल पूरी तरह सतर्क

September 27, 2026
4
उत्तराखंड

बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं

September 27, 2026
5
उत्तराखंड

पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा देने में जुटी सरकार!

September 27, 2026
11
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के लिए चुनौती बना मौसम, हिमस्खलन व भूस्खलन ने बढ़ाई दिक्कतें

September 27, 2026
7
उत्तराखंड

बेडुला की ग्राम प्रधान ने लोक निर्माण विभाग थराली के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा

September 27, 2026
138
उत्तराखंड

पिछले 36 घंटों से पिंडर घाटी में हो रही भारी बारिश, चोटियों पर बर्फबारी

September 27, 2026
85

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67748 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

भारी बारिश के अलर्ट को लेकर यूजेवीएनएल पूरी तरह सतर्क

September 27, 2026

बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं

September 27, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.